Home
Music

ब्‍लीजर्ड इंटरटेंमेंट के नए गेमिंग हेडसेट

ब्‍लीजर्ड इंटरटेंमेंट के नए गेमिंग हेडसेट

ब्‍लीजर्ड इंटरटेमेंट ने अपनी हेडसेट की रेंज को बढ़ाते हुए नए डायबलो III स्‍टील सीरीज हेडसेट लांच किए है, अभी कुछ समय पहले ब्‍लीजर्ड ने डायब्‍लो III गेमिंग माउस भी पेश किया था। हेडसेट कोई भी हो मगर यूजर को जब तक अच्‍छा क्‍वालिटी की साउंड न मिले वह किसी काम का नहीं। डायब्‍लो III हेडसेट में 50 एमएम का ड्राइवर दिया गया है जो दोनों तरफ से इयर पैड में दमदार म्‍यूजिक प्रोवाइड कराता है।

हेडसेट में यूसबी की सुविधा के साथ फाइव बैंड का इक्‍यूलाइजर दिया गया है इसके लिए यूजर को बस एक सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना पड़ेगा। स्‍टील सीरीज के नए हेडसेट को कंपनी ने ब्‍लैक और रेड कलर ऑप्‍शन के साथ लांच किया है जिसे यूजर अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकता है। हेडफोन के इयरपैड में लिड लाइट दी गई है जो इसके लुक को काफी कूल बनाती है। अगर आपको गेम खेलने का शौक है तो नए डायब्‍लो हेडफोन आपको जरूर पसंद आएंगे।

हेडफोन में दिये गये माइक्रोफोन में इनलाइन वॉल्‍यूम कंट्रोल की सुविधा दी गई है। जिसकी मदद से यूजर हेडफोन के द्वारा म्‍यूजिक वॉल्‍यूम कंट्रोल कर सकता है। देखने में हेडफोन का साइज बड़ा जरूर है मगर भार में यह काफी हल्‍के है जिससे यूजर देर तक मूवी या फिर गेम के म्‍यूजिक का मजा ले सकता है। बाजार में स्‍टीलसीरीज डायब्‍लो III हेडसेट की कीमत 4,800 रूपए से लेकर 6,000 रूपए के बीच है। आप चाहें तो इन्‍हें फ्लिपकार्ट डॉट कॉम, लेट्सबॉय डॉट कॉम, नेक्‍ट वर्ल्‍ड डॉट कॉम जैसी ऑन लाइन साइट से भी खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X