Home
Music

ओ लॉजिक ने लांच किया रोबोटिक डिस्‍क जॉकी

By Super
ओ लॉजिक ने लांच किया रोबोटिक डिस्‍क जॉकी
क्या आप कल्पना कर सकते हैं एक रिमोट से चलने वाले डिस्क जॉकी की जो आपके मन पसंद गानों के अलावा और कई काम कर सके। ओ लोजिक ने एक अनोखा डिस्‍क जॉकी लांच किया है ओ लॉजिक अल्‍टीमेट आटोमेटेड म्यूजिक पर्सनालिटी में उच्‍च तकनीकी का प्रयोग किया है जिसमें आप ज्‍यूजिक के साथ साथ कई अनोखे फीचरों का प्रयोग कर सकेंगे।सेटा क्‍लारा में चल रहे डेमो फॉल 2011 में एक कांन्‍फ्रेंस के दौरान इसकी आधिकारिक घोषणा की गई।

खास तौर पर इसे डीजे में प्रयोग करने के लिए बनाया गया है। इस विशेष रोबो में दो पहिए दिए गए हैं जिसकी मदद से यह म्‍यूजिक बीट पर कार्य करता है। इस सिस्‍टम में लाल रंग की एलईडी लाइट दी गई हैं जो म्‍यूजिक की बीट के हिसाब से रिस्‍पांस देंगी। यह सिस्‍टम संगीत के अनुसार दाएं और बांए की ओर दी गई लाइटें रिस्‍पांस करती हैं। इसके अलावा सिस्‍टम में ऑडियो सर्च की भी सुविधा भी मौजूद है जिससे आप अपने मन पसंद गानों को सर्च करके उसकी धुन पर थिरक सकते हैं। यह यूजर के इशारे पर एक खिलौने की तरह काम करता है। 12 वॉट के एम्‍प्‍लीफायर के साथ इसकी साउंड क्‍वालिटी भी काफी शानदार है।

ओ लॉजिक के सीईओ का कहना है कि ये स्मार्ट फोन तेजी से पूरी दुनिया भर की मोबाइल मार्केट में अपनी जगह बनाने में सफल होगा और इसमें संगीत के दीवानो को हर वो सुविधा उपलब्ध होगी है जो वो चाहते हैं। यह मात्र एक खिलौना नहीं है यह एक रोबोट डीजे है जिसमें आप आपना मनपसंद संगीत कभी भी सुन सकते है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, जापान और ब्रिटेन जैसे देशों में इसकी काफी मांग भी है।

ओ लाजिक अल्‍टीमेट आटोमेटेड म्यूजिक पर्सनालिटी की तरह जल्‍द एक नया उत्‍पाद भी लांच करने की योजना बना रही है जिसमें कई तरह के नए फीचर दिए गए होगें। कंपनी के अनुसार भारतीय बाजार में भी इसे जल्द लांच कर दिया जाएगा। भारत में एएमपी की अनुमानित कीमत लगभग 33,750 के करीब होगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X