आप भी ले सकते है कम कीमत में हाईक्वालिटी होमथियेटर सिस्टम

होम इटरटेंमेंट की डिमांड में पहले के मुकाबले कोई कमी नहीं आई है बल्कि अब तो इनकी मांग और बढ गई है, जहां पहले कुछ ही कंपनियां थी जो होम इटरटेंमेंट प्रोडेक्ट का निर्माण करती थी मगर अब कई पीसी और अन्य उत्पाद कंपनियां भी इस क्षेत्र में उतर आई है। फिलहाल बाजार में मौजूद ज्यादातर होम इंटरटेंमेंट उत्पाद काफी मंहगे हैं। जो सभी के बजट में फिट नहीं बैठते।
अगर आप कम कीमत में परफेक्ट क्वालिटी का होम इटरटेंमेंट सिस्टम चाहते है तो ईएमपी टेक ने बाजार में हाई इंड स्पीकर की नई रेंज लांच की है। जिसमें तीन दमदार ES1010i पावर सब वूफर, E56Ci सेंटर चैनल और E55Wi सराउंड साउंड स्पीकर स्पीकर दिए गए हैं। हम आपको बता दें इएमपी 2007 से म्यूजिक प्रोडेक्ट का उत्पादन कर रही है। स्पीकरों की बॉडी में ब्लैक कलर वुड फिनिशिंग के साथ ब्लैक कलर ब्लैक कलर ग्लासी बफ्फैल लुक दिया गया है जिसमें रेड ग्लॉस कलर चार चांद लगा देता है।
लुक के साथ- साथ स्पीकर सिस्टम में तकनीकी रूप से अच्छी साउंड क्वालिटी दी गई है। इएमपी E56Ci स्पीकर में दो मिड रेंज के 5.25 इंच ड्राइव और दो 6.5 इंच के सबवूफर दिए गए है जो 40हर्ट से लेकर 20 हर्ट फैक्वेंसी पर दमदार साउंड क्वालिटी प्रोवाइड करते हैं। ES1010i ईएमपी स्पीकर में 10 इंच सबवूफर के साथ 3 इंच का पोर्ट दिया गया है। इएमपी के यह सभी प्रोडेक्ट ईएमपी टेक ऑनलाइन स्टोर में क्रमश: E56Ci सेंटर चैनल- 22,560 रूपए, E55WI-25,000 रूपए और ES1010i-30, 000 रूपए में उपलब्ध हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications