एनर्जी सिस्टम ने लांच किए एम्पी 4 प्लेयर

एनर्जी सिस्टम के म्यूजिक प्लेयर में हेडफोन दिया गया है जिसे यूजर बड़े आराम से लगा सकता है। देखा गया है कि ज्यादा देर तक कानों में हेडफोन लगाने से कानों में दर्द की शिकायत होने लगती है मगर एनर्जी सिस्टम के दोनों मॉडलों में दिया गया हेडफोन कानों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है। एनर्जी ड्रीम और रब्बी रेड की डिजाइन काफी स्लीक है। डीजे रब्बी रेड और डीजे वॉयलेट ड्रीम का भार मात्र 24 ग्राम है । दोनों एमपी 4प्लेयर एमपी 3, डब्लूएमए और वेव के अलावा कई ऑडियो फार्मेट सपोर्ट करते हैं।
4 जीबी की मैमोरी स्पेस से यूजर प्लेयर में ढेर सारे गानों को सेव कर सकता है। एम्पी 4 प्लेयर में दिए गए आईकॉन काफी यूजर फ्रेंडली है। आप चाहे तो सेव गानों के अलावा एफएम रेडियो का मजा भी ले सकते हैं। अच्छी साउंड क्वालिटी के साथ फोन में इन लाइन वॉल्यूम कंट्रोल तकनीकी का प्रयोग किया गया है जिसकी मदद से आप बिना स्क्रीन की मदद से वॉल्यूम को कंट्रोल कर सकते हैं। एम्पी4 प्लेयर में लम्बे बैकप के लिए लियॉन बैटरी इनबिल्ड है। कंपनी ने अपने दोनों एम्पी 4 प्लेयर की कीमतों के बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया है।
एनर्जी 2204 डीजे वॉयलेट ड्रीम और एनर्जी 2204 डीजे रबी रेड के फीचरों पर एक नजर
- बड़े हेडफोन
- एफएम रेडियो
- 24 ग्राम भार
- इन लाइन वॉल्यूम कंट्रोल टेक्नालॉजी
- लियॉन बैटरी


Click it and Unblock the Notifications








