अराइवा लियो ने लांच किए नए ब्लूटूथ हेडसेट

ब्लूटूथ तकनीक आने के बाद हेडसेट की मांग में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली आज आलम यह है कि इनकी गैजेटों में सबसे ज्यादा मांग बनी हुई है। तारों के झंझट से मुक्ति पाने के लिए ब्लूटूथ तकनीक किसी वरदान से कम नहीं है। ऑडियो हेडसेट बनाने वाली अंतराष्ट्रीय कंपनी अराइवा ने हेडसेट की मांग को देखते हुए लियो वॉयरलेस नाम से नए ब्लूटूथ हेडसेट पेश किए हैं।
अराइवा के लियो वायरलैस ब्लूटूथ हेडसेट में यूजर ट्रैवलिंग के समय भी शानदार क्वालिटी के म्यूजिक का मजा ले सकता है। हेडसेट की बॉडी हार्ड फोम मैटीरियल से बनी हुई है जिसकी वजह से सर में लगाने के बाद यह पूरी तरह से फिट बैठते हैं। हेडसेट में दी गई इयरबड काफी आराम से कानों में फिट बैठतीं है। हेडसेट में तीन बटने दी गईं है जिसमें से मेन बटन से पावर ऑन और ऑफ होता है, दूसरी से किसी अन्य डिवाइस के साथ हेडसेट को पेयर कर सकते हैं और तीसरी से फोन के साथ हेडसेट को ब्लूटूथ से कनेक्ट कर सकते हैं।
लियो वॉयरलैस हेडसेट की साउंड क्वालिटी लाजवाब हैं, हेडसेट में 140 एमएएच की बैटरी इनबिल्ड है जो 20 दिन का स्टैंडबॉय टाइम प्रोवाइड करती है। हेडसेट की सबसे खास बात है इसको चार्ज होने में लगने वाला समय, हेडसेट एक बार फुल चार्ज करने में मात्र आधं घंटे का समय लगता है। भारत में कंपनी ने हेडसेट की कीमत 3,500 रूपए रखी हैं।


Click it and Unblock the Notifications








