Home
Music

आईफोन के लिए फ्लांस ने लांच किए वूफर साउंड स्‍पीकर

By Super
आईफोन के लिए फ्लांस ने लांच किए वूफर साउंड स्‍पीकर
फ्लांस अपने अनोखे डिजाइन और हाईक्‍वालिटी स्‍पीकरों के लिए एक जाना माना नाम है। अभी भारत और एशिया में एलजी, सोनी और बड़े ब्रांडों ने अपना कब्‍जा कर रखा है मगर फ्लांस भी स्‍पीकर बाजार में अपनी हिस्‍सेदारी बढ़ाने के लिए अगली पीढ़ी के नए उत्‍पादों को लांच करने में लगा हुआ है।

बड़े स्‍पीकरों की रेंज में फ्लांस ने नया हाईक्‍वालिटी स्‍पीकर सिस्‍टम लांच किया है। जिन्‍हें आप अपने ड्राइंग रूम के अलावा बड़े हाल में भी लगा सकते हैं। सिस्‍टम में दिए गए सबवूफर की आवाज काफी चौकाने वाली है जो किसी अन्‍य वूफर के मुकाबले कई गुना दमदार आवाज प्रोवाइड करता है। फ्लांस के नए स्‍पीकर सिस्‍टम फाईएसडीके 500 में आप अपने आईफोन और आईपैड से भी म्‍यूजिक को प्‍ले कर सकते है इसके लिए स्‍पीकर के मेन सिस्‍टम में डॉक की सुविधा दी गई है। फ्लांस में अच्‍छे साउंड के लिए ऑडियो ग्रेड वुड का कैबिनेट दिया गया है जिससे स्‍पीकरों में नेचुरल वूफर साउंड क्‍वालिटी यूजर को मिलती है।

सिस्‍टम में वूफर के अजावा अल्‍ट्रा हाई ट्वीटर दिए गए है जो म्‍यूजिक में महीन आवाज को भी साफ साफ प्रेसित करते हैं। स्‍पीकरों में 40 डीबी तक वॉल्‍यूम साउंड दिया गया है जो पार्टी के लिए भी एक अनुकूल स्‍पीकर सिस्‍टम है। फ्लांस स्‍पीकर में दिया गया एम्‍प्‍लीफायर 20 वॉट की पावर कंज्‍यूम करता है। कंपनी अपने नए सिस्‍टम के लिए फुल टेक्‍निकल सपोर्ट भी दे रहीं है जिसके तहत आप अगर सिस्‍टम की साउंड क्‍वालिटी से संतुष्‍ट नहीं हैं तो 30 दिनों के अंदर स्‍पीकर सिस्‍टम को वापस कर अपने पैसे मंगवा सकते है। भारत में फ्लांस के फाई डीके500 साउंड स्‍पीकर सिस्‍अम 9,000 रूपए की अनुमानित कीमत में सभी बड़ ऑडियो स्‍टोर में उपलब्‍ध हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X