Home
Music

जेनेलिक ने लांच किये कम दाम में शानदार स्‍पीकर

By Super
जेनेलिक ने लांच किये कम दाम में शानदार स्‍पीकर
ऑडियो गैजेट के दीवानों के लिए जेनेलिक ने बाजार में पोर्टेबल स्‍पीकर लांच किए है। अगर आप देर तक गाने और मूवी देखने के शौकीन है तो जेनेलिक के नए स्‍पीकर आपको जरूर पसंद आएंगे। आम स्‍पीकरों के मुकाबले नए स्‍पीकरों में कई खूबिंया दी गई हैं। आप चाहें तो स्‍पी‍करों को टीवी, सीडी प्‍लेयर से कनेक्‍ट कर सकते है। तकनीकी की बात करें तो जेनेलिया के 6000ए ट्यूब में सबसे अच्‍छी साउंड क्‍वालिटी का प्रयोग किया गया है।

जेनेलिक के 6000ए ट्यूब में म्‍यूजिक के शौकीनों की पसंद को ध्‍यान में रखते हुए सभी फीचर दिए गए हैं। बात करते है इसके लुक की बाजार में मौजूद अन्‍य स्‍पीकरों के मुकबले 6000ए ट्यूब अपने नाम के अनुरूप ट्यूब शेप में बना है जो ड्राइंग रूम को कूल लूक देता है। जेनेलिक के ट्यूब स्‍पीकर में 10 वॉट का एम्‍प्‍लीफायर इनबिल्‍ड है। टीवी या अन्‍य म्‍यूजिक डिवाइस के स्‍पीकर को कनेक्‍ट करने के लिए 3.5 एमएम का जैक दिया गया है।

जेनेलिक के 6000ए ट्यूब को फिनलैंड की एक मल्‍टीनेशनल कंपनी जेनेलिक स्‍टेट ने डिजायन किया है। अच्‍छी साउंड क्‍वलिटी के अलावा नए स्‍पीकरों काफी पोर्टेबल भी है यूजर इन्‍हें बड़ी आसानी कही पर भी रख सकता है। फंशन एक्‍टीवेट करने के लिए जेनेलिक के 6000ए ट्यूब में छोटे साइज का रिमोट कंट्रोल दिया गया है। 6000ए ट्यूब स्‍पीकर में सिग्‍नल सेंसिंग तकनीक दी गई है, इस खास तकनीक से स्‍पीकर 10 मिनट के अंतराल के बाद ऑटोमेटिक स्‍टैंडबाए मोड में आ जाएगें।

905 ग्राम के जेनेलिक के 6000ए ट्यूब में सांउड ड्फ्यूजन तकनीक दी गई है जो साउंड को हर कोने में बराबर तरीके से फैलाती है। जेनेलिक के विश्‍व बाजार में 8000 सीरीज, 8200 सीरीज, 7000, होम थियेटर और 7200 सीरीज के सबवूफर उपलब्‍ध हैं। हालाकि इन शानदार स्‍पीकरों को खरीदने के लिए आपको थोड़ी दिक्‍कत हो सकती है क्‍योंकि जेनेलिक के 6000ए ट्यूब का लिमिटेड स्‍टॉक की उपलब्‍ध हैं फिलहाल कंपनी इनकी ब्रिकी जापान और यूरोप में ही कर रही है। कंपनी ने इन शानदार स्‍पीकरों की कीमत 20,000 रूपए के करीब अनुमानित की है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X