Home
Music

जीनियस ने लांच किए मात्र 1,000 रुपए में पोर्टेबल स्‍पीकर

जीनियस ने लांच किए मात्र 1,000 रुपए में पोर्टेबल स्‍पीकर

अगर आप म्‍यूजिक सुनने के शौकीन है तो हेडफोन से बेहतर और कोई विकल्‍प दिमाग में नहीं आता, मगर जब दोस्‍तों के साथ पार्टी करनी हो तो बिना स्‍पीकरों के म्‍यूजिक नहीं सुना जा सकता है।

ऑडियो बाजार में इतने ढेर सारें स्‍पीकर मौजूद है इनमें अपनी पसंद का स्‍पीकर चुनना काफी मुशिकल है। किसी भी स्‍पीकर को चुनने से पहले सबसे पहले अपने बजट पर ध्‍यान देना चाहिए।

जीनियस SPi-175 में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • 40 एमएम स्‍पीकर ड्राइवर

  • A300 एमएएच बैटरी

  • 8 घंटे का वर्किंग टाइम

  • 2 वॉट आरएमएस ड्राइवर

  • 63 एमएम x  57 एमएम x 58 एमएम

  • 133 ग्राम भार

  • 92डीबी नॉयस रेशिया

  • 3.5 एमएम जैक

जीनियस ने अल्‍ट्रापोर्टेबल स्‍पीकरों की रेंज में SPi-175 नाम से नए स्‍पीकर लांच किए हैं। कंपनी ने स्‍पीकरों को तीन कलर ब्‍लैक, ग्रीन और व्‍हाइट कलर के साथ लांच किया है। स्‍पीकरों के फ्रंट में वॉल्‍यूम नॉब के साथ जीनियस का लोगो दिया गया है।

स्‍पीकरों देखने में पेटल लुक प्रोवाइड करते हैं। तकनीकी रूप से स्‍पीकरों में 40 एमएम का ड्राइवर दिया गया है जो दमदार आवाज प्रोवाइड करता है। इसके अलावा SPi-175 को यूजर टैबलेट, एमपी3, सीडी प्‍लेयर के साथ लैपटॉप में भी अटैच कर सकता है।

स्‍पीकरों की वाजिब कीमत और फीचर की वजह से कंपनी को उम्‍मीद है भारतीय बाजार में इन्‍हें पसंद किया जाएगा। जीनियस के SPi-175 स्‍पीकर बाजार में 1, 000 रुपए की अनुमानित कीमत में उपलब्‍ध हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X