Home
Music

पानी के अंदर लीजिए शानदार म्‍यूजिक का मजा

पानी के अंदर लीजिए शानदार म्‍यूजिक का मजा

कभी आपने सोंचा है कि आप स्‍वीमिंग पूल में हो और पानी के अंदर भी अपने पसंदीदा गानों का मजा लें रहे हो जी हां चौकिएं मत यह कोई ख्‍याली पुलाव नहीं है। फीनिश नाम की कंपनी ने स्‍विमएमपी3 2जी नाम से अनोखे एमपी3 प्‍लेयर का निमार्ण किया है जो पूरी तरह से वाटरप्रूफ हैं, इन एमपी 3 प्‍लेयर में पानी का कोई असर नहीं होता चाहें इन्‍हें पूरी तरह से पानी के अंदर क्‍यों न डाल दिया जाए।

प्‍लेयर में हाइक्‍वालिटी साउंड के साथ बोन कंडक्‍शन ऑडियो तकनीक का पय्रोग किया गया है। इस तकनीक की मदद से यूजर यूजर को पानी के अंदर भी उतनी ही क्‍लीयरिटी कर साउंड मिलती है जितनी पानी के बाहर। इसके अलावा यूजर इन हेडफोन को स्‍वीमिंग करने समय भी प्रयोग कर सकता है। फीनिश के नए हेडफोन की एक और खास बात है इसमें दिया गया मैमोरी स्‍पेस, एमपी 3 प्‍लेयर में 2 जीबी का शानदार स्‍पेस दिया गया है जिसमें आप 500 से अधिक अपने मनपसंद गानों को स्‍टोर कर सकते हैं। प्‍लेयर का बैटरी बैकप भी कमाल का है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 30 घंटे का पावर प्रोवाइड करता है।

स्‍विंग एमपी3 2जी वॉटरप्रूफ प्‍लेयर में हाइड्रोडायनमिक क्लिप दी गई है जो यूजर के कानों में बिना तकलीफ अच्‍छी तरह से फिट हो जाती है। प्‍लेयर में चार्जिट और डेटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी प्‍लग का ऑप्‍शन दिया गया है, जाहिर सी बात है जब नए वॉटरप्रूफ एमपी 3प्‍लेयर में इतने फीचर दिए गए है तो इनकी कीमत भी कम नहीं होगी। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार स्‍विंग एमपी3 प्‍लेयर को 8,500 रूपए की अनुमानित में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X