Home
Music

आ गए नई डिजाइन के हिडेन ब्‍लूटूथ स्‍पीकर

आ गए नई डिजाइन के हिडेन ब्‍लूटूथ स्‍पीकर

गैजेट मार्केट में आजकल नई तकनीक के साथ अनोखी डिजाइन के प्रोडेक्‍ट का चलन काफी बढ़ गया है। फिर वह चाहे एमपी 3 हो या फिर स्‍पीकर, पोर्टेबल स्‍पीकरों में नोकिया, फिलिप्‍स के अलावा कई बड़ी ऑडियों कंपनियां मौजूद है। अंतराष्‍ट्रीय बाजार में हिडेन रेडियों ने भी इसी नक्‍शे कदम पर चलते हुए न्‍यू हिडेन स्‍पीकर लांच किए है। जिसकी मदद से यूजर अच्‍छी क्‍वालिटी के साउंड का मजा कहीं भी ले सकता है। मैटेलिक कलर के साथ स्‍पीकरों में प्‍लेन फिनिशिंग दी गई है, अगर आपको स्‍पीकर का वॉल्‍यूम कम करना है तो बस स्‍पीकरों को ऊपर की तरफ से पकड़कर

थोड़ा घूमा दें वॉल्‍यूम अपने आप कम हो जाएगा। हिडेन स्‍पीकरों को आस्‍ट्रेलियन डिजाइनरवेन डिन नियोवेनह्यूजन और उनके सहयोगी विटोर सेंता मारिया ने मिलकर डिजाइन किया है। साधारण तौर पर यह स्‍पीकरों की तरह नहीं लगते मगर जब इनसे साउंड इमिट होता है तब ही पता लगता है कि यह स्‍पीकर हैं।

हिडेन स्‍पीकरों में ब्‍लूटूथ तकनीक की वजह से इन्‍हें कहीं भी रखा जा सकता है यूजर चाहें तो स्‍पीकरों को बाहर भी प्रयोग कर सकता है। स्‍पीकरों का साइज कॉफी कॉम्‍पैक्‍ट है जिससे यह ज्‍यादा स्‍पेस भी नहीं लेते। एक बार फुल चार्ज हो जाने पर स्‍पीकरों से लगातार 30 घंटे तक म्‍यूजिक का मजा लिया जा सकता है।

इसके अलाव स्‍पीकरों के साइड में 3.5 एमएम का एक ऑडियो जैक भी दिया गया है जिससे आप अपनी ऑडियो डिवाइस को कनेक्‍ट कर सकते हैं। 80 डीबी के दमदार साउंड की वजह से यूजर को म्‍यूजिक का अच्‍छा अनुभव हिडेन स्‍पीकरों से मिलता है। अगर आप इन शानदार डिजाइन के हिडेन स्‍पीकरों को खरीदना चाहते हैं तो 6,500 रूपए की शुरूआती कीमत में यह उपलब्‍ध हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X