Home
Music

Lyrics के साथ एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गाने कैसे चलाएं

By Nikita Rawat

हमारे एंड्रॉयड स्मार्टफोन में हमें बहुत सारे ऐप्स मिलते हैं। कभी-कभी हम सोच में पड़ जाते हैं कि किस ऐप का इस्तेमाल करें और किसका नहीं। उसी तरह इंटरनेट पर म्यूजिक ऐप भी बहुत सारे हैं। एंड्रॉयड बेहतरीन ऑपरेटिंग सिस्टम या स्मार्टफोन प्लेटफार्म में से एक है। जिसमें हमें बेस्ट क्वालिटी वाले म्यूजिक प्लेयर आसानी से मिल जाते हैं। ऐसा कई बार होता है कि जब हम कोई भी गाना सुनते हैं तो हमें उसकी वर्डिंग समझने में परेशानी होती है, या कई बार हमें गाना सिखने की जरूरत होती है।

Lyrics के साथ एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गाने कैसे चलाएं

म्यूजिक के स्पेशल ऐप्स

ऐसे में गाने के लिरिक्स हमारे सबसे ज्यादा काम आते हैं, जो हमें समझने में मदद करते हैं। इस वजह से लोगों को ऐसे म्यूजिक प्लेयर सबसे ज्यादा पसंद आते हैं जिसमें म्यूजिक के साथ-साथ लिरिक्स भी चले, ताकि म्यूजिक को समझा जा सके और गाया भी जा सके। वैसे तो एंड्रॉयड के लिए ऐसा कोई ऐप नहीं हैं, क्योंकि इसके लिए रूट एक्सेस की जरूरत होती है।

हालांकि कुछ ऐप्स ऐसे हैं जिससे एंड्रॉइड के रूट एक्सेस के बिना भी म्यूजिक ऐप्स को आसानी से पाया जा सकता है। इसी तरह हम आपको बताएंगे कि आप कैसे एंड्रॉयड डिवाइस में ऐसे म्यूजिक प्लेयर को इंस्टॉल कर सकते हैं, जिसमें लिरिक्स भी साथ में चलें। नीचे दिए ऐप्स के बारें में अच्छे से पढ़कर जान लें कि यह कैसे काम करते हैं। जिसके बाद आप इन ऐप्स को इस्तेमाल में ला सकते हैं और फायदा उठा सकते हैं।

1. Musixmatch

1. Musixmatch

हमारा सबसे पहला ऐप है Musixmatch, जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके पहले इस्तेमाल से ही आपको उम्मीद से ज्यादा अच्छा रिजल्ट मिलता है। यह काफी बढ़ा स्टोर है जहां लगभग किसी भी गाने के लिरिक्स आपको आसानी से मिल जाते हैं, और साथ ही यह लिरिक्स आप गाना प्ले करने के साथ चलते हैं। यह काफी जाना-माना ऐप है क्योंकि इसे एंड्रॉयड पर चलने के लिए रूट एक्सेस की जरूरत नहीं होती है।

2. MusicMax Lyrics Player

2. MusicMax Lyrics Player

गानों के साथ लिरिक्स चलाने के लिए यह ऐप दूसरी सबसे अच्छी पसंद माना जाता है। यह ऐप आपके द्वारा चलाए गए गाने का पता लगाता है और उस गाने के लिरिक्स को डेटाबेस से ढूंढ कर निकालता है। इस ऐप पर लगभग हर नए गाने के लिरिक्स जल्द ही अपडेट किए जाते हैं। सबसे खास बात यह है कि यह ऐप बिल्कुल फ्री है। आपको बस इसे डाउनलोड करके इस्तेमाल करना होता है।

3. Lyrics Mania

3. Lyrics Mania

Lyrics Mania ऐप को यूजर्स द्वारा कमाल की रेटिंग दी गई है। काफी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं और इसे पसंद करते हैं। इस ऐप को यूट्यूब के साथ-साथ Spotify ऐप से भी जोड़ा गया है। लोग इस ऐप का इस्तेमाल लगभग हर गाने के लिरिक्स को खोजने के लिए करते हैं। यहां तक ​​कि ऐप में सिर्फ गाना प्ले भी किया जा सकता है। जो लोग लिरिक्स ऐप्स की तलाश में हैं तो उन्हें इस ऐप को इस्तेमाल करके जरूर देखना चाहिए।

4. AirLyrics

4. AirLyrics

यह ऐप एंंड्रायड पर मौजूदा म्यूजिक प्लेयर के लिए सबसे बेस्ट ऐड-ऑन ऐप है, जहां आपको गानों को साथ उसके लिरिक्स ढूंढने में भी काफी मदद मिलती है। यह ऐप बाकी ऐप्स से इसलिए अलग है क्योंकि इस ऐप में लिरिक्स को ट्रांसलेट भी किया जा सकता है और इसी के साथ यूजर्स अलग-अलग भाषा के गाने को भी आसानी से सिख सकते हैं।

आखिरकार इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप मैथर्ड जान चुके होंगे जिसके माध्यम से आप एंड्रायड में गानों के साथ लिरिक्स भी आराम से चला सकते हैं और सबसे खास बात यह है कि इन ऐप्स का इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी भी तरह के रूट एक्सेस की जरूरत नहीं पड़ती है।


 
Best Mobiles in India

English summary
People like most of the music players in which Lyrics also play along with music. Well there are no such apps for Android because this requires root access. We will tell you how you can install such music players in Android devices, in which Lyrics can also go together.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X