एचटीसी ने लांच किए दमदार कांफ्रेंस स्पीकर

मोबाइल हैंडसेट बाजार में उतरने के बाद एचटीसी के मुनाफे में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। भारत के अलावा एचटीसी के स्मार्टफोनों को दूसरे देशों में भी काफी पसंद किया जा रहा है। मगर इसके अलावा एचटीसी ऑडियो उत्पादों में भी अपनी पहचान बनाना चाहता है, कांफ्रेंस के दौरान ढेर सारे लोगों के बीच किसी एक की आवाज ढ़ंग से नहीं सुनाई पड़ती जिसकी वजह से मीटिंग में मौजूद लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
एचटीसी ने इस परेशानी को दूर करने के लिए नए हाईक्वालिटी कांफ्रेस स्पीकर लांच किए हैं। एचटीसी BS P100 नाम के इन स्पीकरों में ब्लूटूथ की सुविधा के साथ सॉलिड बॉडी दी गई हैं। स्पीकरों में दी गई ब्लूटूथ बटन को दबाने से एक साथ दो डिवाइसेस को स्पीकरों से जोड़ा जा सकता है।
अगर मीटिंग के दौरान लाइट चली जाए तो परेशानी की कोई बात नहीं स्पीकरों में दी गई बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 200 से लेकर 300 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम और 10 घंटे का टॉक टाइम देती है, अगर स्पीकरों से म्यूजिक सुन रहें है तो यह 8 घंटे का बैटरी बैकप प्रोवाइड करते हैं। एचटीसी BS P100 को कपंनी ने बाजार में 6,000 रूपए की अनुमानित कीमत में लांच किया है।
एचटीसी BS P100 कांफ्रेंस स्पीकरों में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- स्ट्रांग मैटेलिक बॉडी
- 200 से 300 घंटे का स्टैंड बॉय टाइम
- 8 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम
- 10 घंटे का कांफ्रेस टॉक टाइम
- 12 घंटे का वॉयस टॉक टाइम
- 82.5 एमएम स्पीकरों का साइज
- कीमत- 6000 रूपए


Click it and Unblock the Notifications








