मोटोरोला ने पेश किया नया ब्लूटूथ हेडसेट HX550

2011 का आखिरी महिना शुरू हो चुका है, पीसी और फोन कंपनियां नए साल की तैयारियों में जुट चुकी है। नए साल में कंपनियां अपने उपभोक्ताओं के लिए काफी आकर्षक सेट लांच करने पर विचार कर रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नए साल में मोटोरोला ने नए साल से पहले नया ब्लूटूथ हेडसेट लांच किया है। HX550 हेडसेट का भार काफी कम है जिसकी वजह से यूजर आराम से हेडसेट को देर तक प्रयोग कर सकता है।
HX550 मोटोरोला हेडसेट में तकनीकी रूप से क्वलिटी और यूजर की जरूरत का खास ध्यान रखा गया है। हेडसेट में दी गई क्रिस्टल टॉक तकनीक की मदद से यूजर अपनी जरूरी कॉलों को मिस नहीं कर सकता है, इस तकनीकी की वजह से यूजर को अच्छी क्वलिटी के साथ तेज साउंड मिलती है। हेडसेट की वॉयरलेस कनेक्टीविटी काफी पावरफुल है, 300 फीट की दूरी से भी फोन और हेडसेट में कनेक्टीविटी बनी रहती है।
इसके अलावा यूजर को बात करते समय कोई परेशानी न हो इसके लिए मोटोरोला HX550 में नॉयस कैंसिलेशन के साथ इको कैंसिलेशन तकनीक का प्रयोग किया गया है जिससे यूजर को किस्ट्रल साउंड सुनाई पड़ती है। हेडसेट को फुल चार्ज होने में 4.5 घंटे का समय लगता है।
हेडसेट के साथ 3 इयरपीसी भी दिए जा रहें है जिन्हें यूजर अपने कानों की बनावट और सुविधा के अनुसार प्रयोग कर सकता है। अगर आप भी यह शानदार हेडसेट लेना चाहते हैं तो बाजार में मोटोरोला HX550 हेडसेट 3,500 रूपए के आकर्षक दामों में उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








