Home
Music

आईफ्रॉग ने लांच किए दो कूल लुक हेडसेट

By Super
आईफ्रॉग ने लांच किए दो कूल लुक हेडसेट
अगर आप म्‍यूजिक और पीसी में गेम खेलने के शौकीन है तो आपके लिए एक खुशखबरी है। ऑडियो कंपनी आईफ्रांग बाजार में दो शानदार डिजाइन के हेडसेट लांच करने वाला है। आईफ्रॉग मोगूलस और आईफ्रॉग वर्टेक्‍स नाम के नए हैंडसेटों देखने में काफी स्‍टाइलिश लगते है साथ में इनकी साउंड क्‍वालिटी भी काफी शानदार है।

आईफ्रॉग के मोगूलस काफी लचीला हेडफोन है जिसे यूजर काफी आसानी लगा सकता है। तकनीकी रूप से मोगूलस में 50 एमएम की यूनिट के साथ 0-30,000 हर्ट सपोर्ट दिया गया है। हेडफोन के कॉर्ड की लम्‍बाई 1.5 एमएम है। हेडफोन में दिए गए 50 एमएम के स्‍पीकरों से काफी अच्‍छी साउंड क्‍वालिटी यूजर को मिलती है। मोगूलस के नए हेडफोन को आप आईपैड, आईफोन के साथ-साथ ब्‍लैकबेरी में भी 3.5 एमएम जैक के द्वारा कनेक्‍ट कर सकते हैं।

आईफ्रॉग के दोनों हेडसेटों में लगभग एक ही जैसे फीचर दिए गए हैं। हेडसेट में दी गईं रोटेशनल हाइजेन्‍स की मदद से आप इन्‍हें आराम से फोल्‍ड करके रख सकते हैं जिससे इनके टूटने का डर भी कम रहता है।हेडसेट को यूजर के सर के हिसाब से डिजाइन किया गया है जिससे यह न ज्‍यादा छोटा पड़े और न ज्‍यादा बड़ा। दोनों हेडसेटों की कीमत इनके मॉडल के हिसाब से अलग-अलग है। आईफ्रॉग के मोगूलस की कीमत बाजार में 3,500 रूपए है वहीं आईफ्रॉग वर्टेक्‍स 2,500 रूपए में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X