आईगो ने लांच की हेडफोन की नई रेंज

जब बाजार में वॉकमैन ने पहली बार दस्तक दी थी तभी से हेडफोन का क्रेज लोगों के बीच बढ़ने लगा था जो आज पूरे चरम पर है। आर लगभग हर गैजेट में हेडफोन की जरूरत पड़ती है चाहें वा फोन हो, लैपटॉप हो, आईफोन हो या फिर टैबलेट, मोबाइल ऐसेसीरीज बनाने वाली आईगो ने हेडफोन की मांग को देखते हुए यूके के बाजारो में हेडफोन की नई रेंज लांच की है। आईगो मियामी मिड साइज स्टीरियो वर्जन, आईगो डिट्रायड इयर बड, आईगो ओवर इयर फोन और आईगो मेमफिज़ ओवर इयर स्टीरियो के अलावा नॉयस कैसलिंग हेडसेट लांच किए है।
आईगो के नई हेडफोन में रेट्रो स्टाइल का लुक दिया गया है, इसके साथ हेडफोन में दिया गया कलर कंम्बीनेशन काफी आकर्षित करता है। हेडफोन में दिए गए कप इतने सॉफ्ट हैं कि इन्हें कानों में देर तक पहनने के बावजूद कोई दिक्कत महसूस नहीं होती। आईगो के टॉप मॉडल में नॉयस कैंसिलेशन तकनीक दी गई है जो हेडफोन में बात करते समय शानदार क्वालिटी वॉयस प्रोवाइड करती है। बाजार में आईगो हेडफोन के टॉप मॉडल की कीमत 7,150 रूपए के करीब है वहीं आई गो मिड साइज हेडफोन 2,500 और आईगो लो 1,250 रूपए में उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








