आईपैड के लिए आइमेनगो ने लांच किए नए स्पीकर

अगर आपके पास टैबलेट पीसी है, तो अपने टैब द्वारा आप दो तरह से म्यूजिक का मजा ले सकते हैं पहला या तो टैबलेट में हेडफोन कनेक्ट कर म्यूजिक सुने और दूसरा या फिर आप एक्टर्नल स्पीकर लगा कर म्यूजिक का मजा लें। मगर ट्रैवलिंग के दौराल यूजर के पास हेडफोन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होता वहीं अगर आप टैबलेट में एक्टर्नल स्पीकर कनेक्ट किए है तो कॉल आने के दौरान टैब से बात करने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
वैसे तो टैबलेट पीसी के लिए बाजार में कई पोर्टेबल डिवाइसेस उपलब्ध है खासकर आइपैड के लिए, एक्टर्नल स्पीकरों का साइज टैबलेट यूजर के लिए सबसे बड़ी परेशानी होती है। इससे निपटने के लिए आई मैनगो ने नए एक्सपी नाम से नए स्पीकर लांच किए है। जिसमें 4 स्पीकर दिए गए है यह न केवल आपके आईपैड को सुराक्षित रखता है बल्कि इसे कैरी करना भी बेहद आसान है। नए स्पीकर आईपैड और आईपैड 2 दोनों मॉडलों में प्रयोग किए जा सकते हैं।
स्पीकरों में आईपैड को अटैच करने के लिए 3.5 एमएम का जैक दिया गया है इसके अलावा टैवल करने के परपज़ से आईमैंगो स्पीकर काफी अच्छे है क्योंकि इनमें चार्जेबल बैटरी दी गई है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 8 से 10 घंट का बैटरी बैकप देती है। बाजार में आई मेनगो एक्सपी 6,000 रूपए की अनुमानित कीमत में उपलब्ध हैं।
आईमेन गो एक्पी स्पीकरों में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 4 स्पीकरों सिस्टम
- डिवाइस का पूरा प्रोटेक्शन
- सिंपल सेटअप
- 3.5 ऑडियो जैक
- कीमत- 6,000 रूपए


Click it and Unblock the Notifications








