Home
Music

एप्‍पल डिवाइस के लिए आ गए नए स्‍टाइलिश हेडफोन

एप्‍पल डिवाइस के लिए आ गए नए स्‍टाइलिश हेडफोन

हेडफोन और माइक्रोफोन ऑडियो डिवाइसेस के लिए इनकेस पूरे विश्‍व में जानी जाती है। इनकेस ने अपने ऑडियो उत्‍पादों में बढोत्‍तरी करते हुए एप्‍पल डिवासेज के लिए इनकेस रिफ्लैक्‍स हेडफोन लांच किए है। हेडफोन में कई यूनीक फीचरों के साथ एडवांस तकनीक का प्रयोग किया गया है। हेडफोन में सबसे खास बात है इसकी बॉडी फिनिशिंग जो देखने और प्रयोग करने दोनों में सहूलियत प्रदान करती है।

हेडफोन का बैंड काफी फ्लेक्‍सिबल है जो यूजर के अनुसार एंडजस्‍ट हो जाता है। स्‍टील के बने हेडबैंड के ऊपर कैनवास की सॉफ्ट कोटिंग दी गई है जिससे सर पर लगाते समय यह काफी कंफर्टेबल तरीके से फिट हो जाता है। हेडफोन में दिए गए इयरकप का साइज यूजर के कानों में पूरी तरह से फिट हो जाता है जिससे म्‍यूजिक सुनते समय अच्‍छी क्‍वालिटी का साउंड यूजर को मिलता है।

डिवाइस में रिमोट कंट्रोल माइक्रोफोन की सुविधा दी गई है जिसे खास तौर से मैकबुक, आइपॉड और आईफोन के लिए डिजाइन किया गया है। क्रीम कलर के साथ हेडफोन कई अलग-अलग रंगों में उपलब्‍ध है जिसे यूजर अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकता है। तकनीकी रूप से रिफ्लेक्‍स हेडफोन में 40 एमएम का डाइफग्राम ड्राइवर दिया गया है, इसके अलावा हेडफोन में दिए गए माइक्रोफोन में दो ड्राइव इनबिल्‍ड है जो सूपीरियर क्‍वालिटी की वॉयस ट्रांसफर करते हैं। डिवाइस में दिए गए रिमोट कंट्रोल की सुविधा से यूजर म्‍यूजिक प्‍ले करने के साथ कॉल रिसीव और डॉयल कर सकता है। इनकेस ने नए रिफ्लेक्‍स हेडफोन को 4, 000 रूपए में बाजार में लांच किया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X