अब आईफोन 4एस में बोल कर दें सारी कमांड

आपने कभी सोंचा है अगर आपके द्वारा लिखे गए मैसेज में यदि आई लव यू लिखा हो और वह गलत नंबर पर चला जाए तो, अगर आपके फोन में सीरी एप्लीकेशन मौजूद है तो इस तरह के मैसेज गलत नंबर पर भेजने से पहले ही एप्लीकेशन आपको एलर्ट कर देगी। आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस में दिन पर दिन प्रगती हो रही है। इसी को दखते हुए आईरिश ने सीरी एप्लीकेशन के साथ आईरिस 9000 नाम से नई वॉयस कंट्रोल मॉड्यूल बाजार में पेश किया है।
आईरिस 9000 में दिए गए डॉक में आईफोन को रखने के बाद आप अपनी सभी कमांड को बोल कर दे सकते हैं। इसके अलावा आइरिस 9000 में माइक्रोफोन इनबिल्ड है जिसकी मदद से आप अपने रूम में कहीं से भी कमांड दे सकते है, आप चाहें तो आइरिस 9000 से फोन पर आई कॉल रिसीव करके उनका जवाब दे सकतें हैं। कंपनी के अनुसार इस साल बाजार में आइरिस 9000 उपलब्ध नहीं हो पाएंगा मगर 2012 तक 3000 रूपए की अनुमानित कीमत में इसे लांच कर दिया जाएगा।
आईरिस 9000 के फीचरों पर एक नजर
- आईफोन 4एस और सीरी एप्लीकेशन कंट्रोल
- एल्यूमीनियम बॉडी के साथ स्काईफाई स्टाइल
- इनबिल्ड माइक्रोफोन
- कॉल रिसीव करने के लिए स्टैंडर्ड स्पीकर फोन
- लिड लाइट
- 120-240 वोल्ट का एडाप्टर


Click it and Unblock the Notifications








