Home
Music

4000mAh बैटरी-Face अनलॉक फीचर स्मार्टफोन को 499 रू. में खऱीदने का मौका

By Neha Kashyap

iVoomi ब्रांड ने मंगलवार को भारत में अपना लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन iVoomi i2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को शानदार फीचर्स के साथ पेश किया है, जिसमें फेस अनलॉक और धांसू बैटरी जैसे फीचर सबसे खास हैं। इसके अलावा ये फोन 4G VoLTE सपोर्ट के साथ आता है।

कंपनी ने इस फोन को iVoomi i1 और iVoomi i1S के सक्सेस वेरिएंट के तौर पर पेश किया है। भारत में ये फोन 7,499 रुपए में पेश किया है और लॉन्च के साथ ही ये स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है।

4000mAh बैटरी-Face अनलॉक फीचर स्मार्टफोन को 499 रू. में खऱीदने का मौका

iVoomi i2 पर लॉन्च ऑफर

फ्लिपकार्ट से iVoomi i2 स्मार्टफोन को खरीदने पर नो कॉस्ट ऑन ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर के तहत फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन पर 7000 रुपए तक की छूट दे रहा है, जिसके बाद आप इस स्मार्टफोन सिर्फ 499 रुपए में खरीद सकते हैं। स्पेशल डिस्काउंट के तहत 1500 रुपए की छूट। इसके साथ ही एक्सिस बैंक के डेबिट और बैंक बज क्रेडिट कार्ड EMI पर 5 परसेंट छूट, Visa कार्ड से पहले तीन पेमेंट पर 5 परसेंट डिस्काउंट मिलेगा।

WhatsApp's new feature, Swtich from voice call to video call

iVoomi i2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 5.45-इंच का HD+ डिसप्ले दिया है, जो 720x1440 पिक्सल रिजॉल्यूश के साथ आता है। ये आईपीएस फुल व्यू डिसप्ले है, जो 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। ये डिसप्ले 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। डिसप्ले को पावर देने के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पावरफुल 4000 mAh की बैटरी के साथ पेश किया है। डिजाइन की बात करें, तो कंपनी ने इस फोन को ग्लास बैक पैनल के साथ पेश किया है, जो फोन को प्रीमियम लुक देता है। फोन को पतले बैजल के साथ पेश किया गया है।

आईवूमी i2 स्मार्टफोन में 1.5GHz क्वाडकोर मीडियाटेक MTK6739 SoC प्रोसेसर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोनको 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। फोन का स्टोरेज बढ़ाने के लिए 128 GB जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए आईवूमी के इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया है, जो 23 मेगापिक्सल के प्रायमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ आता है। फोन का रियर कैमरा, फ्लैश लाइट, एचडीआर मोड, बोकेह इफेक्ट, पोर्टरेट और पनोरमा मोड के साथ आता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जो फिक्स फोकस और फेस ब्यूटी फीचर्स के साथ आता है।

आईवूमी i2 स्मार्टफोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो आउट ऑफ द बॉक्स ओपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। सिक्योरिटी फीचर्स की बात करें, तो कंपनी ने इस फोन को फेस अनलॉक फीचर के साथ पेश किया है। इसके अलावा ये स्मार्टफोन फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ भी आता है, जो फोन के बैक पैनल पर मौजूद है।

हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाईफाई 802.11, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, GPS, ब्लूटूथ 4, USB OTG और 3.5mm का ऑडियो जैक दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को ब्रॉन्ज गोल्ड, इंडिगो ब्लू, ऑलिव ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया है। कंपनी इस स्मार्टफोन पर एक साल की और एक्सेसरीज पर 6 महीने की वॉरंटी दे रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iVoomi i2 With Face Unlock and 4000mAh battery launched in india at rs 7,499 and now available on flipakart.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X