Home
Music

जाबरा ने लांच किया ब्‍लूटूथ कार स्‍पीकर

By Super
जाबरा ने लांच किया ब्‍लूटूथ कार स्‍पीकर
विश्‍व में सबसे पहला ब्‍लूटूथ हैंडसेट बनाने वाली वैश्विक स्‍तर की हैंडसेट कंपनी जाबरा ने कार के लिए ब्‍लूटूथ से लैस स्‍पीकर गैजेट लांच किया है। इस साल के सितंबर तक भारतीय बाजारों में यह गैजेट उपलब्‍ध्‍ा हो जाएगा।

दानिश कंपनी जीएन ग्रेट नोर्डिक ने जाबरा के इस नए गैजेट को बनाया है साथ में इसे प्रमोट करने काम भी नोर्डिक ही करेगी। दुनिया में टॉप पांच ब्‍लूटूथ हैंडसेट और म्‍यूजिक उत्‍पाद बनाने वाली कंपनियों में शुमार जीएन ग्रेट नोर्डिक के अनुसार नया ब्‍लूटूथ स्‍पीकर म्‍यूजिक के शौकीनों को काफी पसंद आएगा। इसे कार में लगाने के लिए यूजर को किसी भी प्रकार के इंस्‍टालेशन की जरूरत नहीं पड़ती है, यूजर चाहे तो बिना किसी बटन को क्लिक किए बोल कर अपनी कमांड दे सकता है।

ब्‍लूटूथ की सुविधा से आप अपने मोबाइल को कार के ब्‍लूटूथ स्‍पीकर फोन से कनेक्‍ट कर गानों को प्‍ले करने के अलावा उन्‍हें मैनेज भी कर सकते हैं। सुपर साउंड क्‍वालिटी के साथ जाबरा के ब्‍लूटूथ स्‍पीकर में ऑटो कॉल अटेंड का अनोखा फीचर दिया गया है। यदि आप रस्‍ते में गानों का लुत्‍फ लेते हुए कहीं जा रहे है और अचानक आपका फोन आ जाए तो चिंता मत करें ब्‍लूटूथ स्‍पीकर गानों को बंद करके फोन करने वाले का नाम और नम्‍बर दोनों बोल कर बताएगा।

आप चाहे तो द्वारा गाड़ी चलाते समय कॉल करने के साथ कॉल अटेंड भी कर सकते है बस आपको बोलकर अपनी कंमाड देनी होगी बाकी काम ब्‍लूटूथ स्‍पीकर फोन अपने आप कर देगा। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि कार चलाते समय आपको मोबाइल फोन पकड़ने के झंझट से पूरी तरह छूटकारा मिल जाएगा।

अन्‍य फीचरों में एफएम रेडियो, कॉलर आइडी ऑप्‍शन, मोशन सेंसर आपको जरूर पसंद आएगें। ज्‍यादा देर तक कार बंद होने पर ब्‍लूटूथ कार स्‍पीकर ऑटो ऑफ हो जाता है जिससे इसकी बैटरी बैकप भी काफी दिनों तक बना रहता है। कंपनी के अनुसार जबारा का ब्‍लूटूथ स्‍पीकर फोन में 14 घंटे टॉक टाइम के साथ 40 दिनों का स्‍टैंड बॉय टाइम मिलता है।

भारतीय यूजर ब्‍लूटूथ स्‍पीकर में अलग से सॉफटवेयर अपग्रेड कर के इंग्लिश के अलावा अन्‍य भाषाओं में भी बोल कर कमांड दे सकते है। अगर आप जाबरा के इस शानदार गैजेट को खरीदना चाहते है तो 7,499 की आकर्षक कीमत में यह सभी बड़े स्‍टोरों में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X