Home
Music

जाबरा ने लांच किया पेंडेंट डिजाइन का इयरफोन

By Super
जाबरा ने लांच किया पेंडेंट डिजाइन का इयरफोन
विश्‍व में जाबरा हेडफोन और इयरफोन की मशहूर कंपनी है अपने हाईक्‍वालिटी ऑडियो उत्‍पादों और यूनीक डिजाइन की वजह से जाबरा के ऑडियो उत्‍पादों की मांग हमेशा बनी रहती है। हाल ही में जाबरा ने स्‍ट्रीट2 के नाम से नए इयर फोन लांच किए है। नए इयरफोन स्‍ट्रीट 2 की डिजाइन पेडेंट के आकार की है जिसे आप अपने गले में पहन सकते हैं। इयरफोन में ब्‍लाकिंग बड दिए गए है जिससे यूजर को बेहतर साउंड क्‍वालिटी मिलती है।

जाबरा स्‍ट्रीट2 में 3.0 वर्जन के ब्‍लूटूथ का फीचर इसे अन्‍य इयरफोन से अलग बनाता है। ब्‍लूटूथ के साथ इयरफोन में ईडीआर तकनीक का प्रयोग किया गया है जो साधारण ब्‍लूटूथ के मुकाबले 10 मीटर की लम्‍बी दूरी तक फास्‍ट कनेक्‍टीविटी प्रोवाइड करता है। इसके अलावा इयरफोन में एम3डी 2.0 तकनीक का प्रयोग किया गया है जो म्‍यूजिक या बात करते समय वचुअर्ल सरांउड सांउड क्‍वालिटी प्रोवाइड करता है।

अगर आप कहीं जा रहें हैं और हल्‍की बारिश हो रही है तो चिंता की कोई बात नहीं जाबरा के स्‍ट्रीक 2 स्‍प्‍लैश प्रूफ है जिनमें हल्‍की बारिश का कोई असर नहीं होता। 3.5 एमएम ऑडियो जैक की मदद से इयर फोन को किसी भी ऑडियो डिवाइस में कनेक्‍ट किया जा सकता है। इयरफोन में एक मेटल की चैन भी दी जा रही है जिसको आप अपनी जरूरत के हिसाब से प्रयोग कर सकते हैं। इयरफोन डिवाइस को आप किसी भी ब्‍लूटूथ डिवाइस से पेयरिंग करके कनेक्‍ट कर सकते हैं।

इयरफोन का भार मात्र 30 ग्राम है जिससे इन्‍हें देर तक गले में लगाने के बावजूद कोई दिक्‍कत नहीं होती । डिवाइस में दिया गया रिमोट कंट्रोल सिस्‍टम इयरफोन के सभी फंक्‍शन को कंट्रोल में रखता है जिससे बात करने समय कोई बाहरी दिक्‍कत नही होती । जाबरा स्‍ट्रीक 2 में इनबिल्‍ड बैटरी 8 घंटे टॉक टाइम के साथ 9.5 दिनों को लम्‍बा बैटरी बैकप प्रोवाइड करती है। बाजार में स्‍ट्रीक 2 ब्‍लैक और व्‍हाइट रंगों के साथ 3,800 रूपए में उपलब्‍ध है। अगर आप जाबरा के स्‍ट्रीक2 को खरीदना चाहते हैं तो जल्‍दी कीजिए क्‍योंकि कंपनी इयरफोन में 1 साल की वारंटी दे रही है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X