ब्लूटूथ डॉंगल के साथ जॉबोन ने लांच किए नए आइकॉन हेडसेट

आज कल ब्लूटूथ हेडसेट की काफी मांग बनी हुई है, ब्लूटूथ हेडसेट की मदद से यूजर एक साथ दो काम आसानी से कर सकता है साथ में तारों का झंझट भी रहता। इसके अलावा ब्लूटूथ हेडसेट लम्बे समय तक प्रयोग किए जा सकते हैं बशर्त उनकी बैटरी सही रहे। जॉबोन ब्लूटूथ हेडसेट बनाने वाली जानी मानी कंपनी है। हाल ही में जॉबोन ने नर्ड नाम से नया ब्लूटूथ हेडसेट डोंगल पेश किया है जिसमें आप अपने लैपटॉप या फिर पीसी में कनेक्ट कर सकते हैं। सबसे पहले जानते है जॉबोन डॉगल में दिए गए फीचरों के बारे में
- प्लग एंड प्ले फंक्शन
- अच्छी वॉयस क्वलिटी
- ब्लूटूथ रेंज
- कॉम्पैक्ट साइज
जॉबोन आईकॉन हेडसेट में नॉयस कैंसिलेशन तकनीक के साथ वॉयस एक्टीविटी सेंसर दिए गए हैं जिसकी वजह से बाहरी आवाजों को हेडफोन कानों तक नहीं आन देता और यूजर को केवल हेडफोन से साफ वॉयस क्वालिटी मिलती है। हेडफोन को A2DP कनेक्टीविटी द्वारा किसी भी डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। यूजर हेडफोन की मदद से ऑनलाइन वीडियो कॉल भी कर सकता है। कंपनी ने नर्ड ब्लूटूथ डॉंगल की कीमत 5,000 के करीब रखी है।
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








