Home
Music

JioMusic और Saavn मिलकर बने JioSaavn, 90 दिनों तक मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन

जियो के हर सर्विस की चर्चा आजकल चारों तरफ होती है। जियो ने सिम सर्विस के बाद कई सर्विस शुरू की और उसमें कंपनी को कामयाबी भी हासिल हुई। जियो की ऐसी ही एक सर्विस का नाम है JioMusic। इस सर्विस के जरिए जियो अपने कस्टमर्स को शानदार म्यूजिक सुनने की सुविधा प्रदान करती है।

JioMusic और Saavn मिलकर बने JioSaavn, 90 दिनों तक मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन

अब जियो कंपनी अपने इस सर्विस में कुछ बदलाव करने जा रही है। म्यूजिक की दुनिया में Saavn एक बहुत बड़ा नाम है। Saavn म्यूजिक भारत में काफी प्रसिद्ध है। बहुत सारे लोग इस ऐप के जरिए म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। अब जियो और सावन ने एक साथ म्यूजिक सुनाने का फैसला कर लिया है।

कुछ हफ्तों पहले ऐसी खबर भी आई थी कि जियो यूजर्स को 90 दिनों फ्री Saavn Pro की सब्सक्रिप्शन मिल रही है। यह सुविधा जियो यूजर्स को सिम से Saavn पर पहली बार लॉगिन करने पर मिल रहा था। रिलायंस जियो और सावन म्यूजिक मिलकर एक बेहतरीन म्यूजिक प्लेटफॉर्म को यूजर्स के सामने पेश करने जा रहे हैं। म्यूजिक लवर्स के लिए यह एक अच्छी ख़बर है लेकिन साथ ही उनके लिए एक बुरी ख़बर भी है। यूजर्स के लिए बुरी ख़बर यह है कि अब उनका अनलिमिटेड फ्री म्यूजिक बेनिफिट खत्म हो जाएगा।

90 दिनों तक फ्री मिलेगी सुविधा

रिपोर्ट के मुताबिक JioSaavn पूरी तरह से फ्री म्यूजिक सर्विस नहीं होगी। यह एक सब्सक्रिप्शन बेस्ड म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस होगी। जिसका कुछ हिस्सा यूजर्स के लिए फ्री होगा। वहीं पूरी तरह से फ्री म्यूजिक, बिना एड के अनलिमिटेड स्ट्रीमिंग और डाउनलोड के लिए यूजर्स को प्रो लेवल का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

हालांकि जियो ने अपने यूजर्स के लिए म्यूजिक में भी खास व्यवस्था की है। जियो यूजर्स को JioSaavn का सब्सक्रिप्शन शुरुआती 90 दिनों के लिए फ्री मिलेगी। इसका मतलब जियो यूजर्स शुरू के 90 दिनों तक मुफ्त में अनलिमिटेड म्यूजिक डाउनलोड और म्यूजिक स्ट्रीमिंग का फायदा उठा सकते हैं। 90 दिनों के बाद यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेना होगा या फिर प्रीमियम फीचर्स छोड़कर फ्री फीचर्स का इस्तेमाल करना होगा।

अब JioSaavn का सब्सक्रिप्शन चार्ज कितना होगा, इसका पता तो अभी नहीं चला है। हालांकि म्यूजिक स्ट्रीमिंग मार्केट में पहले से Wynk और Gaana जैसे म्यूजिक ऐप हैं। लिहाजा जियो कंपनी अपना पुराना और सस्ता फंडा JioSaavn के लिए भी अपना सकती है। अगर ऐसा होता है तो सिम सर्विस की तरह म्यूजिक सर्विस भी काफी सस्ती हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
JioMusic is being re-branded as JioSaavn. This JioSaavn will be the music streaming service of Reliance Geo. A few weeks ago, there was also news that live users were getting subscriptions for 90 days free Saavn Pro. This will be a subscription-based music streaming service. Some part of which will be free to users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X