एलजी ने लांच किया नया हाईपावर होम थियेटर सिस्टम

कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक बाजार में एलजी एक जानी मानी कंपनी है। बाजार में एलजी के लगभग सभी तरह के उत्पाद मैजूद है। अपने ऑडियो उत्पादों की रेंज में एलजी ने एक नया होम थियेटर शामिल किया है। HB906TA नाम के इस नए होम थियेटर को एलजी ने कई नए फीचरों के साथ लांच किया है। तो आइए सबसे पहले नजर डालते है एलजी के नए
HB906TA होम थियेटर सिस्टम में दिए गए फीचरों पर
- सुपीरियर एलजी साउंड गैलरी
- रिमोट
- 3डी ब्लू रे की सुविधा
- सिंपल लिंक
- ग्रेस नोट
- 1100 साउंड आउटपुट
- माइक जैक
- एफएम ट्यूनर
- इथरनेट
- वीडियो आउटपुट
- एफएम ट्यूनर
- एचडीएमआई आउटपुट
- डायरेक्ट यूएसबी रिकार्डिंग
- ऑटो पॉवर ऑफ
- 3डी मोड ऑफ और ऑन करने का ऑपशन
वॉल माउंटेबल एलजी के नए स्पीकरों का लुक काफी स्टाइलिश है जो आपके ड्राइंग रूम में चार चांद लगा देगा। स्पीकरों में डीवीडी और एम्पी3 फार्मेट के अलावा डब्लूएमए प्लेबैक सपोर्ट दिया गया है जो काफी कम होम थियेटर में मौजूद है। इसके अलावा डिवाइस में एफएम ट्यूनर और 50 प्री सेट चैनल दिए गए है।
अगर आप अपनी पेन ड्राइव से म्यूजिक का मजा लेना चाहते है तो होम थियेटर में यूएसबी पोर्ट की सुविधा भी मौजूद है। गाने का शौक रखने वालों के लिए डिवाइस में माइक की सुविधा दी गई है जिसकी मदद से यूजर माइक अटैच कर के गाने की प्रेक्टिस कर सकता है। एलजी ने LG HB906TA होम थियेटर सिस्टम को 30, 000 रूपए की अनुमानित कीमत में लांच किया है।


Click it and Unblock the Notifications








