Home
Music

अब मोबाइल पर सुनिए पवित्र कुरान

By Super
अब मोबाइल पर सुनिए पवित्र कुरान


क्‍या आपने कभी सोंचा है कि मोबाइल पर पवित्र कुरान सुनना इतना आसान होगा जितना आपको यहां पर पढ कर लग रहा है। अगर नहीं, तो हम आपको बता दें कि टोलमोल डाट कॉम और इनमैक ने हमारे मुसलमान भाइयों के लिए यह काम भी आसान कर दिया है। दोनों कंपनियों ने भारत में इनमैक कुरान मोबाइल फोन नाम से एक हैंडसेट लांच किया है। यह मोबाइल खासकर उन लोगों को ध्‍यान में रख कर बनाया गया है जो कुरान तकरीर सुनना पंसद करते हैं।

इस फोन के दा्रा युज़र कभी भी कहीं भी कुरान को आसानी से सुन सकता है। आपकी सुविधा के लिए कुरान को 29 भारतीय भाषाओं में अनुवाद कर के डाला गया है, जिससे भारत में बसे अलग अलग जगहं पर हमारे मुसलमान भाई इसे अपनी भाषा में सुन सकें। और सिर्फ इतना ही नहीं कुरान को आप पांच अलग अलग आवाज़ो में सुन सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि मुस्‍लिम भाईयों को इस फोन से कई फायदे होगें। वह इस पर जरुरी तिथियां, नमाज़ का समय इत्‍यादि का नोटिफिकेशन आसानी से प्राप्‍त कर सकते हैं। साथ ही इसमें एक साइलेंट मोड का आप्‍शन भी है जो नमाज़ के समय खुद ही साइलेंट मोड पर हो जाता है।

अगर इस फोन के फीचर के बारे में बात करें तो इनमैक कुरान एक ड्यूल सिम फोन है जो दो नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। इस फोन का डिजाइन शानदार होने के साथ ही इसके कीपैड पर अरेबिक शब्‍द भी दिए हुए हैं। इसकी बैट्री आपको पूरे 150 मिनट का टॉक टाइम और 4 दिनो का स्‍टैंड बाई टाइम देगी। फोन की स्‍क्रीन 2 इंच की चौडी और रेजुलूशन 170 x 220 पिक्‍सल है। इस बेसिक मॉडल में आपको एफएम और म्‍यूजिक प्‍लेयर के साथ अच्‍छी स्‍टोरेज स्‍पेस मिल जाएगी।

कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन सस्‍ता है, जिसे मुसलमान भाई काफी पंसद करेगें। इसके बाद इनमैक फिर से इस्‍लामिक समुदाय के लिए और भी खास मोबाइल लाने वाले हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X