Home
Music

बिना बिजली के 6घंटे तक बूमबाक्‍स में सुने गानें

By Super
बिना बिजली के 6घंटे तक बूमबाक्‍स में सुने गानें
कंप्‍यूटर, टैबलेट, और र्स्‍माटफोन एक्‍सेसीरीज बनाने वाली लॉजीटेक ने म्‍यूजिक के शौकीनों के लिए लॉजीटेक वॉयरलैस हेडफोन और लॉजीटेक वायरलैस बूमबाक्‍स गैजेट लांच किए है। कंपनी के दोंनो ही गैजेट बाजार में चर्चा का विषय बने हुए है। अगर आपके पास टैबलेट या फिर आईफोन है तो इन्‍हें आप बूमबाक्‍स और नए हैडफोन से कनेक्‍ट कर शानदार म्‍यूजिक का मजा ले सकते हैं।

सबसे पहले बात करते है लॉजीटेक के बूमबाक्‍स की, बूमबाक्‍स स्‍पीकर की साउंड क्‍वलिटी काफी दमदार है जिसे आप पार्टी वगरह में प्रयोग कर सकते है। बूमबाक्‍स में 6 घंटे का बैटरी बैकप दिया गया है जिससे लाइट न होने पर भी आपकी डांस्‍ा पार्टी नहीं रूकेगी। लॉजीटेक के दोनों गैजेटों में वायरलैस तकनीकी का प्रयोग किया गया है। आई फोन और टैबलेट को एक बार कनेक्‍ट करने पर हेडफोन और टैबलेट को आप रिमोट की तरह प्रयोग कर सकते हैं।

लॉजीटेक के हैडफोन में वॉयस क्‍वालिटी फंक्‍शन की वजह से बात करते समय बाहर की आवाज से कोई दिक्‍कत महसूस नहीं होती है। कंपनी के अनुसार बाजार में जल्‍द ही दोनों गैजेट उपलब्‍ध हो जाएंगें। कंपनी के द्वारा दोनों गैजेट की कीमतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। मगर सूत्रों के अनुसार भारत में लॉजीटेक अपने बूमबाक्‍स और हैडफोन को 8,600 और 3,350 रूपए में लांच कर सकती है। फिलहाल यूएस और यूके इन शानदार गैजेटों को काफी पसंद किया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X