Home
Music

आईपॉड में लीजिए होम थियेटर का मजा

By Super
आईपॉड में लीजिए होम थियेटर का मजा
जहां एक तरफ एंड्राएड टैबलेट की धूम मची हुई है वहीं दुसरी ओर ऑडियो उत्‍पाद कंपनी नई तकनीक से लैस ऑडियो डिवाइस बनाने में लगी हुई है। म्‍यूजिक के क्षेत्र में लोगों के बढ़ते क्रेज को दखते हुए हेडफोन, माउस, छोटे स्‍पीकर बनाने वाली पीसी जगत की जानी मानी कंपनी लॉजीटेक ने टैबलेट के लिए खास तरह के स्‍पीकर लांच किए हैं। देखने में यह अन्‍य स्‍पीकरों की तरह ही लगते है मगर इनके साइज पर मत जाइए स्‍पीकरों में धीमें साउंड से लेकर पार्टी के लिए लॉउड म्‍यूजिक का मजा आप आराम से ले सकते हैं।

अपने टैब को लॉजीटेक स्‍पीकर से कनेक्‍ट करने पर होम थियेटर जैसी साउंड क्‍वालिटी मिलती है। स्‍पीकरों को खास तौर से आईपॉड के अनुरूप बनाया गया है। जिसमें अटैचमेंट करने के लिए 3.5 एममए का जैक दिया गया है। अगर आप मूवी और गानों का मजा ले रहे है तो आईपॉड या अन्‍य टैबलेट में दी गई साउंड क्‍वालिटी उतनी शानदार नहीं होती है, मगर लॉजीटेक के स्‍पीकर कनेक्‍ट करने के बाद आप अपने घर में होम थियेटर जैसा अनुभव करेंगे।

स्‍पीकर में आईपॉड को अटैच करने के लिए स्‍टैंड डॉक दिया गया है जिसमें यूजर आईपॉड को अटैच कर मूवी और गाने प्‍ले कर सकता है। इतने सारी खूबियों के बावजूद लॉजीटेक स्‍पीकर में कुछ खामियां भी हैं। जहां एक ओर बाजार में कंपनियां वॉयरलैस कनेक्‍टीविटी के स्‍पीकर लांच कर रही है वहीं दूसरी ओर लॉजीटेक के स्‍पीकरों में एक खांमी भी दी गई है।

अगर यूजर को आईपैड से स्‍पीकर अटैच करने हैं तो केबल की मदद से स्‍पीकरों को कनेक्‍ट करना पड़ता है। साथ ही स्‍पीकरों को कुछ समय बाद चार्ज भी करना पड़ता है। चार्जिंग में स्‍पीकरों को कम से कम 8 घंटे का समय लगता है जो इन स्‍पीकरों के लिए एक निगेटिव प्‍वाइंट है। लॉजीटेक के स्‍पीकर भार के मामले में काफी हल्‍के हैं जिसकी वजह से इनको रूम में एडजेस्‍ट करना काफी आसान है। अगर आप लॉजीटेक के स्‍पीकरों को खरीदना चाहते हैं तो कपंनी के ऑनलाइन स्‍टोर में 2,300 रूपए में यह उपलब्‍ध है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X