Home
Music

695 रुपए में लॉजिटेक ने लॉन्च किए वायरलैस हिंदी कीबोर्ड

By Neha Kashyap

Logitech ने भारत में अपने दो नए हिंदी कीबोर्ड्स लॉन्च किए हैं। लॉजीटेक K120 और MK235 देवनागरी लिपी कीबोर्ड हैं। इन कीबोर्ड्स की कीमत की बात करें, तो MK235 वायरलैस देवनागरी कीबोर्ड एक कॉम्बो पैक है, जिसके साथ एक माउस मिल रहा है।

इसकी कीमत 1995 रुपए है। वहीं K120 की कीमत 695 रुपए है। इस पर कंपनी ने तीन साल की वारंटी दी है। कंपनी ने ये कीबोर्ड्स खासतौर पर हिंदी भाषा में काम करने वाले यूजर्स के लिए पेश किए हैं।

695 रुपए में लॉजिटेक ने लॉन्च किए वायरलैस हिंदी कीबोर्ड

लॉजीटेक ने ये कीबोर्ड्स डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत पेश किए हैं। इन कीबोर्ड्स में हिंदी देवनागरी फोन्ट में लिखा जा सकेगा। हिंदी के अलावा इन कीबोर्ड्स में अंग्रेजी का भी ऑप्शन रहेगा।

लॉजिटेक MK235 कीबोर्ड में 2 AAA बैटरी दी गई हैं। इसे USB से कनेक्ट कर इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी MK235 कीबोर्ड पर 3 साल की वॉरंटी और K120 कीबोर्ड पर एक साल की वॉरंटी पेश कर रही है।

अगर आप इन कीबोर्ड को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि इन दोनों लॉजिटेक कीबोर्ड्स को 15 अप्रैल से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया से खऱीदा जा सकेगा। ऑनलाइन के अलावा इन कीबोर्ड्स को ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

लॉजिटेक एशिया पैसिफिक के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमंता दत्ता ने इन कीबोर्ड्स को लॉन्च करते हुए कहा कि कंपनी को Digi@ भारत अभियान के माध्यम से डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाते हुए खुशी हो रही है और हमें भरोसा है कि यह देश में डिजिटल विभाजन को कम करने में योगदान देगा। लॉजिटेक इस बात पर भरोसा करती है कि भाषा कभी भी नई तकनीक के प्रयोग व सीखने में बाधा नहीं बननी चाहिए। हम मानते हैं कि इन नए कीबोर्ड्स से लोगों को एक ऑप्शन मिलेगा और इसकी वजह से लाखों लोगों को डिजिटल इंडिया अभियान से जुड़ने में सहायता मिलेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Logitech today has launched the first of its kind Logitech MK235 Wireless Devanagari Keyboard Combo pack in india.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X