Home
Music

लॉजिटेक वायरलैस स्‍पीकर से लीजिए आईपैड की आवाज का मज़ा

By Super
लॉजिटेक वायरलैस स्‍पीकर से लीजिए आईपैड की आवाज का मज़ा
लॉजिटेक ने शानदार वायरलैस स्‍पीकर लांच किया है जो ना की आईपैड के साथ यूज़ किया जा सकत है बल्कि आईपॉड टच और आईफोन के साथ भी अटैच कर के प्रयोग किया जा सकता है। यह पिछले बार के लोजिटे‍क ब्‍लूटूथ वायरलैस स्‍पीकर से काफी बेहतरीन है क्‍योंकि वह केवल आईपैड को ही ध्‍यान में रख कर बनाया गया था।

पोर्टबिलिटी पर ज्‍यादा ध्‍यान ना देते हुए बूमबॉक्‍स साईज में थोडा सा बडा है पर इसकी साउंड क्‍वालिटी से बिल्‍कुल भी समझौता नहीं किया गया है। लोजिटेक वायरलैस बूमबॉक्‍स किसी भी ऐसी डिवाइस के साथ यूज किया जा सकता है जिसमें ब्‍लूटूथ की सुविधा पहले से ही दी गई हो। स्‍पीकर को आप अपने ऑफिस के पीसी में काम के दौरान तथा घर में आईपैड से कनैक्‍ट कर सकते हैं।

बूमबॉक्‍स में रिचार्जबल छह घंटे की बैट्री दी गई है और साथ ही इसमें एक अतिरिक्त पोर्ट और स्‍टीरियो केबल भी दिया हुआ है जो यूनिट को डायरेक्‍ट उस डिवाइस से कनैक्‍ट करता है जिसमें ब्‍लूटूथ नहीं शामिल है। वैसे तो मार्केट में इस रेंज के तरह-तरह के स्‍पीकर मौजूद हैं जिनमें वाईफाई की जगंह ऐयर प्‍ले दिए जाते हैं।

म्‍यूजिक डिलीवरी की जब बात आती है तो ऐयर प्‍ले काफी एडवांस तकनीको में से एक गिनी जाती है हांलाकि यह थोडी महंगी भी जरूर होती है। पर इसके अलावा इस स्‍पीकर में ऑडियो क्‍वालिटी, देर तक चलने वाली बैट्री और किसी अन्‍य डिवाईस के साथ इसको जोडने की बेजोड़ सुविधा आपको अन्‍य स्‍पीकरों के मुकाबले काफी पसंद आएगी। फिलहाल यह स्‍पीकर केवल अमेरिका में ही उपस्‍थित जिसकी कीमत मात्र 7,500 रु दी गई है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X