म्यूजिक का दूसरा नाम लॉजिटेक Z120 पोर्टेबल स्पीकर

पीसी बाजार में पोर्टेबल स्पीकरों की काफी मांग है। जिसके चलते कम कीमत में कई कंपनियों के पोर्टेबल स्पीकर लांच किए है। पीसी एसेसरीज बनाने वाली लॉजिटेक भी उन्हीं कंपनियों में से एक है। हम आपको बता दें लॉजिटेक स्पीकरों के अलावा कंप्यूटर की बोर्ड, कंप्यूटर माउस से लेकर अन्य एसेसरीज भी बनाती है। बात करते हैं लॉजिटेक के नए पोर्टेबल स्पीकर Z120 के बारे में स्पीकरों को व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ लांच किया गया है।
स्पीकरों की बॉडी सॉलिड प्लास्टिक की बनी हुई है। स्पीकरों का साइज इतना कॉम्पैक्ट है कि इन्हें पॉकेट में भी आसानी से रखा जा सकता है। स्पीकरों के साइड में रबर की कोटिंग दी गई है जिसकी वजह से इन्हें कहीं भी रखने पर ये फिसलते नहीं हैं। दोनों स्पीकरों में से राइट साइड स्पीकर में पॉवर लाइट के साथ वॉल्यूम कंट्रोल बटन दी गई है। स्पीकरों को खासतौर से लैपटॉप के लिए बनाया गया है जिसकी वजह स्पीकरों की केबल ज्यादा बड़ी नहीं है। लैपटॉप के अलावा यूजर स्पीकरों से एमपी3, मैकबुक के अलावा दूसरी डिवाइसेस भी कनेक्ट कर सकते हैं।
लॉजिटेक के Z120 को लैपटॉप से कनेक्ट करने पर एवरेज म्यूजिक क्वालिटी सुनने को मिली। जो साधारण म्यूजिक लवर्स को पसंद आएगी। स्पीकरों में साउंड तेज करने पर ज्यादा ज्यादा अच्छी बॉस क्वालिटी नहीं मिलती। स्पीकरों को अटैच करने के लिए कोई सीडी इंस्टॉल नहीं करती पड़ती, बस स्पीकरों को प्लग इन करने पर यह अपने आप कनेक्ट हो जाते है। अगर आपका बजट कम है तो 775 रुपए में लॉजिटेक Z120 स्पीकर आपके लिए एक अच्छा विकल्प हैं।
लॉजिटेक Z120 में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 3.5 एमएम ऑडिय जैक
- यूएसबी पॉवर
- वॅल्यूम कंट्रोल बटन
- साइज में पोर्टेबल
- कीमत- 775 रुपए


Click it and Unblock the Notifications








