मारशल ने लांच किये रेट्रो लुक हाईबास हेडफोन

ऑडियो बाजार में जिस उत्पाद की सबसे ज्यादा मांग है वह है हेडफोन, आज कर कोई अपनी व्यस्त जिंदगी में म्यूजिक के द्वारा अपने मन को शांत करना चाहता है। वैसे तो बाजार में सोनी, पॉयनियर के अलावा कई बड़ी ऑडियो उत्पादक कंपनियां मौजूद है मगर ऑडियो बाजार में ऐसी कई कंपनिया मौजूद है जिनके नाम शायद आपने न सुने हों।
अंतराष्ट्रीय हेडफोन निमार्ता कंपनी मारशल ने हेडफोन की मांग को ध्यान में रखते हुए नए स्टाइलिश हेडफोन लांच किए है। जिनका लुक और कलर आपको अपना दीवाना बना देगा। मारशल के नए हेडफोन को रेट्रोलुक में डिजाइन किया गया है, हेडफोन में दिए गए इसरपैड का शेप स्क्वायर में है जो देखने में इन्हें नया लुक प्रोवाइड करता है।
मारशल के मेजर मॉडल हेडफोन में व्हाइट कलर के साथ 3.5 एमएम का जैक दिया गया है जिसकी मदद से आप अपनी ऑडियो डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं। हेडफोन का सबसे यूनीक फीचर है हेडफोन कनेक्टर में दिये गए स्प्रींग सपोर्ट जिसकी वजह से इन्हें पहनने के दौरान वॉयर उलझता नहीं है।
हेडफोन में 15 वॉट पावर का प्रयोग होता है। अगर हेडफोन की बॉस क्वलिटी की बात की जाए वह मूवी हॉल साउंड की तरह एक अलग अनुभव प्रदान करती है। अगर आप इन हेडफोन को खरीदना चाहते हैं तो कंपनी ने बाजार में मारशल रेट्रो लुक हेडफोन को 6,000 की अनुमानित कीमत में लांच किया है।


Click it and Unblock the Notifications








