Home
Music

मरकरी रि-लांच करेगा अपना होम थियेटर सिस्‍टम

By Super
मरकरी रि-लांच करेगा अपना होम थियेटर सिस्‍टम
होम थियेटर बनाने वाली कंपनी कोबियन अपने होम थियेटर ब्रांड मरकरी को बाजार में दुबारा लांच करेगी। हम आपको बता दे मरकरी थियेटर बाजार में एक जाना माना नाम है। मरकरी के होम थियेटर स्‍पीकर एचटी 7800 और सब वूफर सीरीज एसडब्‍लू2600, एसडब्‍लू 2850यू और एसडब्‍लू5200यू उत्‍पादों को कंपनी दोबारा बाजार में पेश करने वाली है।

कंपनी के अनुसार मरकरी के एचटी 7800 की मांग में काफी कमी आ रही थी जिस वजह से कंपनी के उत्‍पादों को रीलांच किया जा रहा है। नए उत्‍पादों में कुछ फेरबदल भी किए गए होंगे। मरकरी के नए सब वूफर और स्‍पीकर सिस्‍टम में यूएसबी ड्राइव और एसडी कार्ड स्‍लॉट के ऑप्‍शन दिए गए है जिसकी वजह से यूजर डायरेक्‍ट म्‍यूजिक को प्‍ले कर सकता है।

इसके अलावा मरकरी एचटी 7800 सिस्‍टम की यूनिट में 2.5 इंच सैटेलाइट और 4 इंच मैग्‍नेटिकली इनेबल सब वूफर दिए गए है जो सूपीरियर साउंड क्‍वालिटी प्रोवाइड करते हैं। ज्‍यादातर सबवूफर में बॉडी के कंपन्‍न से साउंड की क्‍वालिटी खराब हो जाती है एचटी 7800 में दिए गए मेगनेट की वजह से इसकी क्‍वालिटी में कोई फर्क नहीं पड़ता है। एचटी 7800 में ड्यूल कोन सिस्‍टम दिया गया है जो किसी भी तरह के म्‍यूजिक को प्‍ले करने में बराबर साउंड क्‍वालिटी मिलती है।

ब्‍लैक कलर के साथ सिलवर लुक में एचटी 7800 की डिजाइन काफी शानदार दी गई है। कोबियन इंडिया लिमिटेड की कंट्री मैनेजर सुशमिता दास के अनुसार मरकरी के सभी उत्‍पादों में कई नए फीचरों को जोड़ा गया है। कंपनी आने वाले दिनों और नए उत्‍पादों को लांच करने का विचार बना रही है।

आप चाहे तो इन स्‍पीकरों को कंप्‍यूटर या टीवी के बगल में बड़े आराम से रख सकते हैं। अन्‍य स्‍पीकरों में दिए गए मैगनेट के प्रभाव से टीवी स्‍क्रीन में कलर डिफेक्‍ट जैसी दिक्‍कतों से झूझना पड़ता है। मरकरी में प्रयोग की गई तकनीक से स्‍क्रीन में कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। मरकरी के सबवूफर 1,299 से लेकर 3,599 के बीच बाजार में उपलब्‍ध हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X