Home
Music

अब दमदार आवाज़ का मज़ा लीजिए केवल मिनी मोटर स्‍पीकर से

By Super

अब दमदार आवाज़ का मज़ा लीजिए केवल मिनी मोटर स्‍पीकर से
एनएचटी उस दिन से ही विख्‍यात हो गया था जब इसने इस बात को चैलंज किया कि केवल महंगा प्रोडक्‍ट ही अच्‍छी म्‍यूजिक क्‍वलिटी देने की गारंटी नहीं दे सकता। इसने वर्ष 1986 से ही नए और हाई डिमाडिंग के स्‍पीकर्स निकालने शुरु कर दिए और अब तक यह इस क्षेत्र में सबसे आगे बना हुआ है।

एनएचटी ने पहली बार कोई ऐसा शानदार स्‍पीकर लांच किया है जो लैपटॉप, टैबलेट और कंप्‍यूटर से कनेक्‍ट कर के प्रयोग किया जा सकता है। यह दिखने में अपने पुराने सुपर ज़ीरो 2.0 की तरह लगता है। इस डिवाइस का आकार 9 x 5.5 x 6.75 इंच और भार मात्र 3.3 किलो का है।

इस स्‍पीकर की सबसे प्रभावशाली बात यह है कि इसके साथ 90 वाट का एम्‍पलीफायर भी है और केवल यही नहीं एनएचटी में 4.5 इंच का पेपेर कोन वूफर और 1 इंच का सिल्‍क डोम ट्वीटर भी लगा है। आपको स्‍पीकर के दोनों ओर लाउडस्‍पीकर मिलेगें। यह स्‍पीकर 72 हर्ज से 20 केहर्ज की फ्रीक्‍वेसीं पर रिस्‍पांस करता है। डिवाइस की सेन्सिटिविटी 85 डीबी है। इतनी छोटी सी डिवाइस सबसे तेज क्‍वालिटी की साउंड डिलीवर कर सकता है।

इसकी साउंड क्‍वालिटी का कोई जवाब नहीं, यह तेज़ आवाज देने के साथ ही बिल्‍कुल सपष्‍ट आवाज भी देता है जिससे दो आवाजों की क्‍वालिटी में फर्क करना आसान हो जाता है। कंपनी का कहना है कि अगर आपको दमदार आवाज चाहिए तो इसको सुपर 8 पावर वूफर के साथ अटैच करिए और फिर साउंड का मज़ा लीजिए। अगर दाम की बात करें तो भारत में इसकी कीमत 10,000 रु से शायद कुछ ज्‍यादा होगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X