Home
Music

कार में लीजिए क्‍लब का मज़ा केवल मिक्‍सट्रैक ऑडियो सिस्‍टम से

कार में लीजिए क्‍लब का मज़ा केवल मिक्‍सट्रैक ऑडियो सिस्‍टम से


आजकल कार ऑडियो सिस्‍टम काफी पॉपुलर हो गए हैं। लंबी समय की यात्रा के लिए अगर कार में मनोरंजन के लिए कुछ न हो तो पूरा सफर बोरियत से भरा लगने लगता है। इसलिए कार ऑडियो सिस्‍टम बनाने वाली कंपनियों में से एक पायनीयर है जो दमदार म्‍यूजिक क्‍वालिटी को ध्‍यान में रख कर स्‍पीकर लांच करने जा रही है।

कार में क्‍लब जैसा फील लाने के लिए पायनीयर ने मिक्‍सट्रैक का फीचर ढूढ निकाला है जिससे आपको ऐसा एहसास होगा कि आप किसी क्‍लब में बैठे हैं। इस सिस्‍टम का डिजाइन ऑडियो फाइल को ध्‍यान में रख कर बनाया गया है साथ ही इसमें आइपैड और आइफोन डॉक को देख कर आपको ऐसा ही लगेगा। इसमें ट्रैक को मिक्‍स करने की भी क्षमता है।

हर आम ऑडियो सिस्‍टम में पहले एक एक कर के गाने बजते हैं जिससे पार्टी वाला माहौल नहीं बन पाता। पर मिक्‍सट्रैक सिस्‍टम दो म्‍यूजिक ट्रैक को आपस में खूबसूरती के साथ मिला कर खूबसूरत इफैक्‍ट देता है। यह गानों की बीट को आराम से पहचान कर इनको ठीक प्रकार से प्‍लेलिस्‍ट में लगा देता है।

इसमें आप अपने अनुसार अलग अलग तरह के मिक्‍स स्‍टाइल चूज़ कर सकते हैं जैसे एक्‍टिव, सिंपल और स्‍टैंडर्ड। अगर यूजर को मिक्‍स ट्रैक चाहिए तो वह यूएसबी ड्राइव या फिर मेमोरी कार्ड का इस्‍तमाल कर सकता है। यह नया मॉडल 2012 में होने वाले ऑटो एक्‍सपो के दौरान ही लांच किया जाएगा जहां पर इसकी सही कीमत का भी खुलासा किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X