Home
Music

मोटोएक्‍टिव रखेगा आपकी सेहत को पूरा ख्‍याल

By Super
मोटोएक्‍टिव रखेगा आपकी सेहत को पूरा ख्‍याल
रोजमर्रा की भागा-दौड़ी में हम अपने शरीर की ओर कोई ध्‍यान नहीं दे पाते, नतीजा डायबटीज, दिल की बीमारी और न जाने कौन कौन सी छोटी बीमारियों के हम कब शिकार बन जाते हैं, हमारे पास इतना समय भी नहीं होता है कि हम इन बीमारियों पर नजर रख सकें, मगर अब आपकी जेब में रखा यह अनोखा गैजेट आपके शरीर की हर गतिविधी की जानकारी आपको देता रहेगा। मोटोरोला मोबीलिटी ने मोटोएक्‍टिव नाम से एक ऐसे गैजेट लांच किया है जिसमें फिटनेस से जुड़ी सभी चीजों की जानकारी एकत्र होती रहेगी ।

मोटोएक्‍टिव को दो मॉडलों के साथ कंपनी ने बाजार में पेश किया है पहला मॉडल एसएफ 700 जो वॉयरड डिवाइस है और दूसरा मॉडल एसएफ500 जो पूरी तरह से वॉयरलैस है। मोटोएक्‍टिव में हार्टरेट सेंसर के साथ जीपीएस की सुविधा भी दी गई है, इसके अलावा जांगिग के दौरान तय की गई दूरी और कैलोरी बर्न की सारी जानकारी आपको मोटोएक्‍टिव देता रहता है। मोटोएक्‍टिव ऑटोमैटिक मोटोएक्‍टिव डॉट कॉम साइट से कनेक्‍ट रहता है जिससे उसमें एक्‍त्र सारी जानकारी ऑनलाइन स्‍टोर हो जाती आप जब चाहे अपने स्‍वास्‍थ्‍य से संबधित सारी जानकारी देख सकते हैं।

माटोएक्‍टिव में 1.6 इंच की फुल कलर डिस्‍पले बाहर और अंदर की रोशनी के अनुसार अपने आप एडजस्‍ट हो जाता है इसके अलावा डिवाइस की स्‍क्रीन में लगे गोरिल्‍ला ग्‍लास कवर की वजह से किसी भी प्रकार का कोई स्‍क्रैच लगने का डर नहीं रहता। स्‍कीन पूरी तरह से पानी और नमी अवरोधक है, डिवाइस में डेटा स्‍टोर करने के लिए 8 जीबी और 16 जीबी के दो मैमोरी स्‍टोरेज ऑप्‍शन दिए गए हैं।

मोटोएक्टिव को आप अपने एंड्राएड बेस फोन से कनेक्‍ट कर कॉल अटेंड करने के अलावा मैसेज भी पढ़ सकते है इससे एक्‍सरसाइज के दौरान आपको बार बार फोन अटैंड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक्‍सरसाइज के दौरान बोरियत न महसूस हो इसके लिए मोटोएक्‍टिव में एफएम रेडियो का फीचर मौजूद है। एक बार फुल चार्ज होन के मोटोएक्‍टीव को करीब दो हफ्तों तक चार्ज करने की कोई जरूरत नहीं पड़ती है। अन्‍य फीचरों में 4.0 वर्जन के ब्‍लूटूथ के साथ एएनटी प्‍लस वॉयरलैस कनेक्‍टीविटी और कई फिटनेस सेंसर दिए गए हैं।

मोटोएक्‍टिव का भार मात्र 35 ग्राम है जो आपके हाथों की घड़ी से भी हल्‍का है। मोटोरोला ने मोटोएक्‍टिव को फीचरों के हिसाब से तीन अलग-अलग कीमतों के साथ बाजार में पेश किया है जिसमें से 8 जीबी मैमोरी मोटोएक्‍टिव की कीमत 12,137 रूपए, 16 जीबी मैमोरी मोटोएक्‍टिव 14,574 रूपए में और अगर आप हार्टरेट मॉनीटर के साथ मोटोएक्‍टिव को लेना चाहते है तो 7,263 रूपए में वह उपलब्‍ध हैं। भारत में कंपनी ने वॉयरड मोटोएक्‍टिव को 4,825 रूपए में लांच किया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X