Home
Music

मोटोरोला ने लांच किए दो वॉयरलैस ब्‍लूटूथ हेडसेट

By Super
मोटोरोला ने लांच किए दो वॉयरलैस ब्‍लूटूथ हेडसेट
दो दशकों से मोटोरोला अपने उपभोक्‍ताओं को हाईक्‍वलिटी प्रोडेक्‍ट देता आ रहा है फिर चाहें वो फोन हो टैबलेट हो या फिर कोई म्‍यूजिक ऐसेसीरीज हो। कंपनी के अनुसार फोन और टैबलेट बाजार की तरह म्‍यूजिक एसेसीरीज की मांग में भी दिन पर दिन बढ़ोत्‍तरी होती जा रही है। मोटोरोला ने हेडफोन की मांग को देखते हुए दो ब्‍लूटूथ हेडसेट लांच किए है।

मोटोरोला इलाइट सिल्‍वर और मोटोरोला इलाइट फ्लिप के नाम से दोनों हेडफोन में नियर फील्‍ड तकनीकी का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा हेडफोन में हाईडेफिनेशन ऑडियो प्‍लस तकनीकी दी गई है जो साउंड की क्‍वालिटी को और बेहतर बनाती है। मोटोरोला के नए हेडफोन की कनेक्‍टीविटी रेंज गजब की है, 300 फीट की दूरी से भी हेडसेट में कनेक्‍टीविटी बनी रहती है। दोनों हेडसेट में ब्‍लूटूथ कनेक्‍टीविटी का फीचर दिया गया है।

मोटोरोला फ्लिप और इलाइट में मॉय मोटो स्‍पीक का फीचर दिया गया है जो इंनकमिंग मैसेज को बोल कर बताता है आप चाहे तो केवल बोल कर बिना फोन को छूए मैसेज भेज सकते हैं। इसके अलावा मोटोरोला के इलाइट फ्लिप में एक ऐसा फीचर दिया गया है जो मोटोरोला के इलाइट सिल्‍वर हेडफोन का अलग करता है। इलाइट फ्लिप में रेपिड कनेक्‍ट तकनीक दी गई है जिसकी मदद से फ्लिप को खोलते ही हेडफोन काम करना शुरू कर देगा और फ्लिप बंद करते ही हेडफोन भी बंद हो जाएगा इससे हेडफोन में काफी पावर सेव रहती है और देर तक चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ती ।

मोटोरोला का इलाइट फ्लिप 6 घंटे का टॉक टाइम के साथ 12 दिनों का स्‍टैंडबॉय टाइम प्रोवाइड करता है। वहीं मोटोरोला का इलाइट सिल्‍वर एक बार फुल चार्ज होने पर 15 घंटे टॉकटाइम प्रोवाइड करता है। दोनों हेडसेटों का भार बाजार में मौजूद अन्‍य कंपनियों के हेडसेट के मुकाबले काफी कम है। मोटोरोला का इलाइट सिल्‍वर बाजार में 5,900 रूपए और इलाइट फ्लिप 4,000 रूपए के आकर्षक दामों में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X