Home
Music

म्‍यूजिक प्‍ले के साथ आईफोन को चार्ज भी करेगा यह स्‍पीकर डॉक

By Super
म्‍यूजिक प्‍ले के साथ आईफोन को चार्ज भी करेगा यह स्‍पीकर डॉक
नैड इलेक्‍ट्रानिक्‍स ने म्‍यूजिक का अलग अनुभव प्रदान करने वाला नया गैजेट बाजार में लांच किया है। VISO 1 नाम से इस नए म्‍यूजिक डॉक सिस्‍टम का लुक आम डॉक स्‍पीकर सिस्‍टम से थोड़ा अगल है। नए डॉक सिस्‍टम में आप अपने आईफोन और आईपैड को अटैच कर म्‍यूजिक का शानदार अनुभव ले सकते हैं। राउंड शेप डॉक में आईफोन और आईपैड का अटैच करने लिए कुछ आसान सी स्‍टेप फॉलो करनी पड़ती हैं।

आईफोन या फिर आईपैड को डॉक सिस्‍टम के ऊपर दिए गए हुक में अटैच करने के बाद सिस्‍टम को डिवाइस से पेयर करना पड़ता है डिवाइस के पेयर हो जाने के बाद स्‍पीकरों में किसी भी म्‍यूजिक ट्रैक को प्‍ले कर सकते हैं। इसके अलावा डॉक सिस्‍टम में ब्‍लूटूथ तकनीक की सुविधा दी गई है जिसकी मदद से आप कि अन्‍य ब्‍लूटूथ डिवाइस को स्‍पीकरों से कनेक्‍ट कर सकते हैं। इसके अलावा सिस्‍टम विडों और एंड्रॉएड बेस डिवाइस को भी सपोर्ट करता है।

तकनीकी रूप से म्‍यूजिक डॉक सिस्‍टम में सबसे लेटेस्‍ट टेक्‍नालॉजी का प्रयोग किया गया है। सिस्‍टम में एनडीए डायरेक्‍ट तकनीक की वजह से ऑडियो आउटपुट और बॉस की क्लियरटी बरकरार रहती है। इसके अलावा सिस्‍टम को आप 90 डिग्री तक मोड़ भी सकते हैं। डॉक के पीछे 30 पिन कनेक्‍टर दिए गए है जिनकी मदद से सिस्‍टम में अटैच आईपैड या आईपॉड को आप चार्ज कर सकते हैं। पूरे सिस्‍टम को कंट्रोल करने के लिए एक रिमोट भी दिया गया है। अगर आप शानदार लुक के नैड VISO 1 को खरीदना चाहते हैं तो यह बाजार में 34, 000 रूपए की अनुमानित कीमत में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X