Home
Music

सोनी ने लांच किया एंड्राएड म्‍यूजिक प्‍लेयर

By Super
सोनी ने लांच किया एंड्राएड म्‍यूजिक प्‍लेयर
सोनी म्‍यूजिक लवर्र के लिए एक जाना माना नाम है। एक समय था जब सोनी के वॉकमैन की धूम हुआ करती थी मगर तकनीकी विकास के कदम कहां रूकते हैं। इस समय बाजार में एंड्राएड फोन के अलावा एंड्राएड म्‍यूजिक प्‍लेयर यूवाओं का सबसे हॉट गैजेट बने हुए हैं। सोनी ने एप्‍पल के आईपॉड से टक्‍कर लेने के लिए जेड 1000 नाम के एंड्राएड म्‍यूजिक प्‍लेयर को लांच किया है।

सोनी जेड 1000 में 4.3 इंच की का डिस्‍प्‍ले दिया गया है जिसमें 480 X 800 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन की वजह से क्रिस्‍टल क्‍लियर पिक्‍चर क्‍वालिटी मिलती है। इस हॉट गैजेट की सबसे खास बात है इसमें दिया गया एंड्राएड 2.3 जिंजरब्रेड आपरेटिंग सिस्‍टम। जो इसे दमदार परफार्मेंस प्रोवाइड करता है। जेड 1000 में डिजिटल नॉयस कैसिंलेशन का नया फीचर दिया गया है जिससे गानें सुनते समय बाहर की आवाज का कोई असर नहीं पड़ता है और यूजर को साफ साउंड क्‍वालिटी मिलती है।

सोनी के जेड 1000 16 जीबी, 32जीबी और 64 जीबी मैमोरी ऑपशन के साथ बाजार में उपलब्‍ध है। अन्‍य म्‍यूजिक प्‍लेयर के मुकाबले सोनी के जेड 1000 में इंटरनेट कनेक्‍टीवीटी का फीचर दिया गया है जिससे यूजर ऑनलाइन साइट के द्वारा गानें और वीडियो का डाउनलोड कर सकता है। डीएलएनए कनेक्‍टीविटी के द्वारा जेड 1000 को यूजर टीवी, स्‍पीकर और अन्‍य डिवाइस से कनेक्‍ट कर सकता है। अगर यूजर चाहे तो वॉयर कनेक्‍टीविटी के लिए डिवाइस में एचडीएमआई पोर्ट का ऑप्‍शन भी मौजूद है।

कुल मिलाकर म्‍यूजिक शौकीनों के लिए यह एक फुल इंटरटेनमेंट कूल गैजेट है। बाजार में सोनी के जेड 1000 की कीमत अलग अलग है। 16जीबी मैमारी 17,500 रूपए 32 जीबी 20,500 रूपए और 64 जीबी मैमोरी से लैस्‍ा सोनी जेड 25,900 रूपए की अनुमानित कीमत में बाजार में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X