Home
Music

सांसा का कूल एमपी 3 म्‍यूजिक प्‍लेयर क्लिप जिप

सांसा का कूल एमपी 3 म्‍यूजिक प्‍लेयर क्लिप जिप


सेनडिस्‍क एमपी 3 प्‍लेयर की पॉपुलरिटी से एक बात जाहिर हो गई है कि कॉम्‍पैक्‍ट एमपी 3 प्‍लेयर को टक्‍कर देना इतना आसान नहीं है। सेन डिस्‍क के नए एमपी3 प्‍लेयर में तकनीक बदलाव के चलते हुए एएसी फार्मेट सपोर्ट भी दिया गया है तो अब हर फार्मेट की म्‍यूजिक फाइल को आप आराम से प्‍ले कर सकते हैं।

सांसा क्लिप जिप साइज के हिसाब से काफी कॉम्‍पैक्‍ट है, प्‍लेयर को आप अपनी सुविधा अनुसार पॉकेट या फिर सुबह जांगिंग करते वक्‍त हैंड बेंड में लगा सकते हैं। अच्‍छी हेल्‍थ के लिए सांसा एमपी3 प्‍लेयर में स्‍पोर्ट मोड का फीचर दिया गया है जिसमें जिसमें आप अपनी जागिंग करने का टाइम और शि‍ड्यूल फीड कर सकते हैं। आप चाहें तो अपने टाइम डेटा को प्‍लेयर की इंटरनल मैमोरी में सेव कर सकते हैं।

बाजार में सांसा क्लिप जिप दो मॉडलों में उपलब्‍ध है जिसमें से पहले मॉडल में 8 जीबी मैमोरी स्‍टोरेज दिया गया है और दूसरे मॉडल में 4 जीबी मैमोरी कैपेसिटी है जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से अपनी सुविधा अनुसार 32 जीबी तक एक्‍पेंड भी कर सकते हैं। इसके अलावा प्‍लेयर का सेनडिस्‍क के स्‍लॉट रेडियो कार्ड से कनेक्‍ट कर 1,000 प्री लोडेड गानों का मजा ले सकते हैं। प्‍लेयर में 1.1 इंच की फुल कलर स्‍क्रीन दी गई है जिसमें म्‍यूजिक ट्रैक से जुड़ी सभी जानकारी डिस्‍प्‍ले होती रहती है।

प्‍लेयर में AAC फार्मेट के साथ MP3, WAV, FLAC, WMA और WMADRM ओग-वॉरबिस फार्मेट सपोर्ट दिया गया है। आप एमपी3 प्‍लेयर में सेव म्‍यूजिक फाइलों के अलावा एफएम रेडियो का मजा भी ले सकते हैं। कुल मिलाकर 2.25 x 1.42 x 0.58 इंच के कॉम्‍पैक्‍ट एमपी3 प्‍लेयर को 7 रंग के साथ पेश किया है जो इसे एक कंम्‍प्‍लीट प्‍लेयर बनाता है। अगर कीमत की बात की जाए तो 8 जीबी मैमोरी केपेसिटी का प्‍लेयर 3,000, 4 जीबी मैमोरी केपेसिटी 2, 400 रूपए में उपलब्‍ध है, आप चाहे तो प्‍लेयर को ऑन लाइन साइट इबे से भी खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X