Home
Music

सेनहाइसर ने लांच किया एचडी हेडफोन

By Super
सेनहाइसर ने लांच किया एचडी हेडफोन
विश्‍व में ऑडियो उत्‍पाद बनाने वाली सेनहाइसर अपने क्‍वलिटी उत्‍पादों की वजह से पूरे विश्‍व में जानी जाती है। हाईडेफिनेशन सीरीज के अंतर्गत सेनहाइसर ने नया हेडफोन लांच किया है, सेनहाइसर के एचडी 650 को लोगों ने काफी पसंद किया था कपंनी ने इसकी डिमांड को देखते हुए एचडी 800 को बाजार में लांच किया है।

एचडी 800 हेडफोन में दिया गया इयर शेप डिजाइन की वजह से यह लगाने में काफी आरामदायक है। मूवी या गाने देर तक सुनने के दौरान हेडफोन से कानों में दर्द नहीं होता है जो साधारण हेडफोन को देर तक लगाने में होने लगता है। सेनहाइसर के 800 में माइक्रो फाइबर का प्रयोग किया गया है जिससे कान में हेडफोन लगाने में अच्‍छी साउंड के साथ बाहर की आवाज नहीं सुनाई पड़ती। सेनहाइसर ने हेडफोन के साइज से कोई कंप्रोमाइज नहीं किया है देखने में यह काफी बड़ा है साथ में हेडफोन की पूरी बॉडी स्‍पेशन प्‍लास्‍टिक मैटेरियल से बनाई गई है।

कंपनी के अनुसार हेडफोन का बड़ा साइज होने की वजह से नए हेडफोन में काफी बड़ा ट्रांजिस्‍टर दिया गया है। जिससे हेडफोन की साउंड क्‍वालिटी काफी अच्‍छी है। हेडफोन के साइड में एडजेस्‍टेबल क्लिपे दी गई है जिससे यूजर अपने सर के अनुसार हेडफोन को एडजस्‍ट कर सकता है। हेडफोन को बनाने में खास कपड़े का प्रयोग किया गया है जो पूरी तरह से आक्‍सीजन फ्री है। भारत में सेनहाइसर एचडी 80000 में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X