Home
Music

आपके सफर को और सुहाना कर देंगे निकॉन के नए हेडफोन

By Super
आपके सफर को और सुहाना कर देंगे निकॉन के नए हेडफोन
हाई क्‍वलिटी कैमरों और एसेसीरीज के क्षेत्र में निकॉन का काई सानी नहीं है अपने हाई क्‍वालिटी कैमरों के लिए निकॉन पूरे विश्‍व में जानी जाती है। कैमरे के साथ साथ निकॉन अब ऑडियो बाजार में भी अपना दबदबा कायम करना चाहती है, निकॉन ने ऑडियो बाजार में नए हेडफोन लांच किए है। इससे पहले भी निकॉन कई ऑडियो उत्‍पाद लांच कर चुकी है।

निकॉन ने हेडफोन के तीन वर्जन बाजार में पेश किए है जिसमें से आरपीएम नाम का पहला डीजे हेडफोन है जो साइज में काफी बड़ा है और कानों को पूरी तरह से ढक लेता है। दूसरा हेडफोन माइक्रो ब्‍लास्‍टर जो कानों में फिट बैठता है और तीसरा हेडफोन टीपीएस वर्जन का है जो खास तौर से सफर के लिए डिजाइन किया गया है।

निकॉन के पहले आरपीएम वर्जन हेडफोन में 400 एमएम ड्राइवर दिया गया है जो डीजे के दौरान हेडफोन की साउंड क्‍वलिटी बनाए रखता है। हेडफोन में दिए गए कुशन काफी कंफर्टेबल है जिनकी वजह से देर तक म्‍यूजिक का मजा लिया जा सकता है। निकॉन के दूसरे हेडफोन माइक्रो ब्‍लास्‍टर में 8 एमएम टाइटेनियम ड्राइवर दिया गया है जिसकी मदद से हेडफोन की परफार्मेंस का लेवल और बढ़ जाता है। इसके अलावा माइक्रो ब्‍लास्‍टर में ड्यूल ड्यूरोमीटर सिलिकॉन इयर टिप दी गई है जो यूजर को शानदार म्‍यूजिक का अहसास कराती है।

निकॉन का तीसरा हेडफोन टीपीएस का साइज काफी कॉम्‍पैक्‍ट है मगर इसकी आवाज साइज के हिसाब से काफी दमदार है। टीपीएस को सफर के दौरान बैग में आराम से रखा जा सकता है, टीपीएस को खास तौर से सफर के लिए ही डिजाइन किया गया है। एक बार फुल चार्ज हो जाने के बाद टीपीएस में 6 घंटे का लम्‍बा बैटरी बैकप मिलता है। बाजार में कंपनी ने टीपीएस को ब्‍लैक और सिल्‍वर ऑप्‍शन के साथ दो रंगो में पेश किया है।

अगर आप निकॉन के इन तीनों हेडफोन में से किसी को खरीदना चाहते है तो उससे पहले हम आपको इनकी कीमतों के बारे में बता दें, निकॉन के पहले हेडफोन मास्‍टर ब्‍लास्‍टर की कीमत बाजार में 10,000 रूपए है, वहीं निकॉन टीपीएस 4,000 रूपए में उपलब्‍ध है। कंपनी को अच्‍छी साउंड क्‍वालिटी की वजह से अपने उत्‍पादों की अच्‍छी सेल होने की उम्‍मीद है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X