सबसे हल्का नोकिया एसन्स ब्लूटूथ हेडसेट

अगर गाने सुनने की बात करें तो आपको तभी मजा़ आएगा जब वह गाना पूरी स्पष्टता और बिना किसी बैकग्राउंड डिस्टर्बेंस के सुनाई दे। इसलिए नोकिया ने आपकी इस चिंता का खास ख्याल रखा है। नोकिया ने अपनी अच्छी इंजीनिरिंग के द्ारा गाने सुनने में जो भी डिस्टर्बेंस और बेकार की आवाजें आती हैं, इन सबसे छुटकारा दिलाने का काम कर दिया है। इस तरह से आप साफ आवाज़ के साथ अपने मन पंसद का गाना सुन सकेगें। इसमें ऐक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन फीचर दिया है जिससे आपको गाने सुनते वक्त बाहरी आवाजों से कोई परेशानी नहीं होगी चाहे आप कितनी भी भीड़ वाली जंगह पर ही क्यों ना हों।
ऑडियो की बेहतरी के लिए इसमें चार अलग तरह की ट्यून्ड म्यूजिक प्रोफाईल दी गई है। इससे आप अपने मन पंसद के गाने सुनने का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही आप को वाईड रेंज की दूरी से भी बात करने में परेशानी नहीं मालूम होगी। कपंनी ने यह भी भरोसा दिलाया है कि यूज़र इस हेडसेट को आसानी के साथ कहीं भी कैरी कर सकता है। और यही नहीं आप इसको किसी भी साधारण फोन के साथ्ा प्रयोग कर सकते हैं पर उसमें ब्लूटूथ होना जरुरी है।
नोकिया एसन्स ब्लूटूथ हेडसेट का आकार 58.9 x 31.6 x 15.7 एमएम और भार केवल 32 ग्राम मात्र है जो की अन्य हेडसेट के मुकाबले काफी हल्का है। एसन्स में 10 मीटर की लम्बी दूरी के बावजूद कनेक्टीविटी बनी रहती है। इसमें मल्टी की दी गई है जो पावर ऑन-ऑफ और कॉल को काटने तथा उठाने के लिए दी गई है। इसमें केवल इतना ही नहीं बल्कि वॉल्यूम की और प्ले/पॉस की भी है। हेडसेट में अच्छे बैटरी बैकप के लिए ली-ऑयन बैटरी दी गई है जो 8 घंटे टॉकटाइम के साथ 240 घंटे का लम्बा स्टैंडबाए टाइम प्रोवाइड करती है। साथ ही इसको आप केवल 45 मिनट में ही चार्ज भी कर सकते हैं। फिलहाल हमें इसके दाम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।


Click it and Unblock the Notifications








