नोकिया ने उतारा शानदार डिजाइन का ब्लूटूथ हेडसेट

नोकिया जे का भार मात्र 8 ग्राम है जो काफी हल्का है वैसे भी हेडसेट जितना ज्यादा हल्के हों उतना ही कानों में जोर कम पड़ता है। इन्हें लगाने के बाद पता ही नहीं चलता की कानों में हेडसेट लगा हुआ है। हेडसेट में कॉल रिसीव और करने के अलावा कई अन्य फीचर भी दिए गए हैं। हेडसेट को प्रयोग करना काफी आसान है जैसे ही नोकिया जे हेडसेट को आप अपने फोन से कनेक्ट करेंगे हेडसेट में लगी एक इंडीकेशन लाइट की मदद से आपको पता चल जाएगा कि हेडसेट फोन से कनेक्ट हो चुका है। हेडसेट में लगी मल्टीफंक्शन बटन की मदद से आप कॉल रिसीव और इंड करने के अलावा कॉल ट्रांसफर भी कर सकते है।
हेडसेट को फोन से कनेक्ट करने के बाद आपको हेडसेट में अपनी भाषा चुनने के लिए विकल्प दिए जाएंगे जिसकी मदद से आप हेडसेट में अपनी भाषा को चयन कर सकते हैं। हेडसेट में दी गई टच बटन से आप कॉल रिसीव कर सकते हैं अगर आप कॉल को रिजेक्ट करना चाहते हैं तो उसी बटन को दो बार दबाने पर कॉल रिजेक्ट हो जाएगी। इसके अलावा हेडसेट में दी गई मल्टी फेक्शन बटन को 2 सेंकेड तक दबाने पर आप अपने फोन की कॉल को ट्रांसफर भी कर सकते हैं।
नोकिया का जे हेडसेट अलग-अलग डिजाइन के इयरपीस साइज में उपलब्ध है। हेडसेट किट में एक चार्जिंग यूएसबी कनेक्टर, कैरिंग क्लिप जिसकी मदद से ड्राइव करते समय हेडसेट को एक्ट्रा सपोर्ट मिलता है। अगर आप नोकिया के BH-806 ब्लूटूथ हेडसेट को खरीदना चाहते हैं तो बाजार में यह 7,100 रूपए में उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








