Home
Music

नोकिया लांच करेगी ट्रैवलिंग परपज़ प्‍योरिटी हेडसेट

By Super
नोकिया लांच करेगी ट्रैवलिंग परपज़ प्‍योरिटी हेडसेट
स्‍पीकर और ऑडियो डिवाइस निर्मातो कंपनियों के अलावा मोबाइन फोन उत्‍पादको लिए हेडसेट एक अभिन्‍न हिस्‍सा है। कोई भी मोबाइल कंपनी बिना हेडसेट के मोबाइल नहीं लांच करती इसके अलावा बाजार में भी सस्‍ते से लेकर मंहगे मोबाइल फोन हेडसेटों की भरमार है। नोकिया मोबाइल फोन के अलावा हाईक्‍वालिटी हेडसेट की जानी-मानी कंपनी है।

हेडसेट बाजार की ओर रुख करते हुए नोकिया प्‍योरिटी नाम से नये हेडसेट जल्‍द पेश करने वाली है। जिसमें ब्राइट कलर के साथ हाईडेफिनेशन स्‍टीरियो क्‍वालिटी दी गई है। इसके अलावा नोकिया मोनेस्‍टर केबल के सहयोग से बाजार में कई हेडसेट लांच करने का विचार बना रही है। जिससे लोगों को इंटरटेमेंट के साथ-साथ हैंडफ्री कालिंग की सुविधा भी एक ही हैडसेट में मिल सके।

180 ग्राम के लाइट वेट नोकिया प्‍योरिटी हाईडेफिनेशन स्‍टीरियो हेडसेट को नोकिया ने खास तौर से अपने नए फोन ल्‍यूमिया फोन के लिए बनाया है। प्‍योरिटी हेडसेट नोकिया का पहला ऐसा हेडसेट है जो 3.5 एमएम जैक को सपोर्ट करता है। हेडफोन में दिए गए सॉफ्ट इयर पैड की वजह से कानों में देर तक हेडसेट लगाने पर भी कोइ दिक्‍कत नहीं होती। जबकि अन्‍य हेडसेटों में देर तक हेडसेट का प्रयोग करने पर कानों में दर्द होने लगता है। नए हेडसेट पुरी तरह से स्‍क्रैच प्रूफ है साथ ही कपंनी द्वारा हेडसेट की सेफ्टी के लिए एक हेडसेट कवर भी दिया जा र‍हा है।

तकनीकी रूप से नोकिया प्‍योरिटी हेडसेट में इन लाइन कंट्रोलर, वॉल्‍यूम कंट्रोल, इंडिंग और रिसीविंग कॉल के अलावा म्‍यूजिक ट्रैक को प्‍ले और पॉज़ करने की सुविधा दी गइ गई है। हेडसेट में अच्‍छी क्‍वलिटी की वॉयस के लिए नॉयस आइसोलेशन और बैकग्राउंड नॉयस इंटरफेस तकनीक का प्रयोग किया है। अगर आप ज्‍यादातर समय ट्रैवल करते रहते है तो नोकिया प्‍योरिटी आपके लिए सबसे अच्‍छा हेडसेट ऑप्‍शन है। नोकिया ने प्‍योरिटी हेडसेट की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। बाजार में प्‍योरिटी मैजेंटा, श्‍यान,ब्‍लैक और ब्‍हाइट कलर ऑप्‍शन के साथ उपलब्‍ध होंगे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X