नॉयसहश ने पेश किए कूल लुक स्टीरियो हेडसेट

अगर आपको म्यूजिक का असली मजा लेना है तो हेडसेट से बेहतर और कोई विकल्प नहीं हो सकता। सफर के दौरान या फिर बिना किसी को डिस्टर्ब किए हेडसेट के द्वारा तेज म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है मगर इसके लिए अच्छी क्वलिटी का हेडसेट होना बहुत जरूरी है। नॉयसहश ऑडियो उत्पादक ने नॉयस हश NX 80 नाम से नए हाइक्वालिटी हेडसेट पेश किए है जिसमें अपनी पसंद के म्यूजिक का मजा ले सकते हैं।
हेडसेट में डेशिंग रेड और ब्लैक कलर कंबीनेशन दिया गया है जिससे हेडसेट देखने में काफी आकर्षक लगते हैं। जिसमें हेडसेट के वॉयर का कलर फ्लेमिंग रेड और इयर पीसी को ब्लैक कलर कंबीनेशन के साथ पेश किया गया है। नॉयस रश के हेडसेट में दिया गया वॉयर अन्य हेडसेट वॉयर के मुकाबले कम उलझता है जिससे वॉयर को हेडसेट पर लगाने के दौरान उसे सुलझाना नहीं पड़ता। 11.33 ग्राम के नॉयसहश हेडसेट NX 80 में 3.5 एमएम का गोल्डप्लेटेड ऑडियो जैक दिया गया है। हेडसेट में दिया गया माइक्रोफोन बात करते समय मुंह के करीब में रहता है जिससे अच्छी वॉयस क्वालिटी यूजर को प्रोवाइड होती है।
नॉयसहश NX 80 हेडफोन में 8 एमएम की ड्राइवर यूनिट दी गई है जो 96db/1m वॉट की सेंसेविटी प्रोवाइड करती है। वहीं हेडफोन 20Hz से लेकर 20,000 Hz की फ्रीक्वेंसी पर काम करता है। हेडफोन की किट के साथ एक डिजाइनर बॉक्स और एक छोटा पाउंच भी कंपन प्रोवाइड कर रही हैं जिसमें आप हेडसेट को रख कर कहीं भी सुरक्षित ले जा सकते हैं। अगर आप नॉयसहश NX 80 को खरीदना चाहते हैं तो भारत में यह 3, 000 रूपए कीमत में सभी ऑडियो स्टोर पर उपलब्ध हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications