ऑरबिट ने पेश किया स्टीरियों साउंड सिस्टम

ऑरबिट साउंड बार सिस्टम में आईपॉड डॉक की सुविधा दी गई है जिसकी मदद से आप अपने आईफोन से भी म्यूजिक प्ले कर सकते हैं। स्पीकर की पूरी बॉडी मेटल की बनी हुई है जिससे इनके डेमेज होने का कोई डर नहीं रहता है। सिस्टम में दिए गए सबवूफर की डिजाइन भी काफी आकर्षित करती है। सिस्टम को एक्सेस करने के लिए एक रिमोट कंट्रोल भी दिया गया है जिसमें वॉल्यूम चेंज, ट्रैक चेंज करने के अलावा कई शार्टकट की दी गई हैं।
100 वॉट एम्प्लीफायर के साथ ऑरबिट के 5.1 स्पीकर में 3.5 एमएम का जैक मौजूद है जिसके आप अपनी एक्टर्नल डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं1 अन्य सीस्टम की तरह ऑरबिट में स्पीकर को कनेक्ट करने के लिए तारों की कोई जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि सिस्टम पूरी तरह से वॉयरलैस है। भारत में ऑरबिट साउंड टी 12वी 3 19,500 रूपए की अनुमानित कीमत में बड़े ऑडियो स्टोर में उपलब्ध है।
ऑरबिट टी 12वी3 के फीचरों पर एक नजर
- कंपनी- ऑरबिट
- कनेक्टीविटी-वॉयरलैस
- भार- 8 किलो
- एचडीएमआई पोर्ट- नहीं
- 100 वॉट एम्प्लीफायर
- कीमत- 19,500


Click it and Unblock the Notifications








