Home
Music

आपरेशन करते समय भी बात कर सकेंगे डाक्‍टर

By Super
आपरेशन करते समय भी बात कर सकेंगे डाक्‍टर
पैनासोनिक ने एक खास ऑडियो सिस्‍टम लांच किया है जिसके जरिए मेडिकल प्रोफेशनल बिना किसी डिवाइस को हाथ में पकड़े एक दूसरे से बात कर सकेंगे। अक्‍सर देखा गया है मेडिकल के क्षेत्र में ज्‍यादातर लोगों को आपरेशन और मरीजों के काम से जूझना पड़ता है ऐसे में उनके पास इतना समय नहीं होता कि वे किसी से देर तक बात कर सकें। मगर पैनासोनिक के नए एट्यून ऑडियो डिवाइस की मदद से वे एक दूसरे से हैडफ्री बात कर सकते हैं।

पैनासोनिक के डीलर मुजाक जॉन क्रिस्‍ट के अनुसार एट्यून मेडिकल क्षेत्र में प्रयोग करने के लिए सबसे उमदा गैजेट है जो बिना किसी को नुकसान पहुचांए अपना काम करता है। ज्‍यादातर डॉक्‍टरों को आपरेशन या फिर अन्‍य जटिल काम करने के दौरान अपने सहयोगियों से बातचीत करनी पड़ती है जिसके लिए वे किसी बाहरी डिवाइस का प्रयोग करते है इससे उनका ध्‍यान तो दूसरी तरफ जाता ही है, दूसरे सहयोगियो से सही बात भी नहीं हो पाती मगर पैनासोनिक एट्यून में बिना किसी दिक्‍कत के एक साथ 32 लोगों से बातचीत की जा सकती है।

एट्यून में डिजिटन इनहेंसंड कॉडलैस टेलीकम्‍यूनिकेशन आपरेटिंग सिस्‍टम तकनीक दी गई है जो 1.9 गीगा हर्ट पर शानदार क्‍वलिटी की वॉयस यूजर को प्रोवाइड करती है। इसके अलावा डिवाइस का भार काफी कम है डिवाइस के अंदर एक बैटरी भी इनबिल्‍ड है जो एक बार फुल चार्ज हो जाने के बाद 25 घंटे का बैटरी बैकप देती है जबकि बैटरी को चार्ज करने में मात्र 4 घंटे का समय लगता है। कंपनी ने पैनासोनिक एट्यून वॉयरलैस ऑडियो डिवाइस को 1, 50, 000 रूपए में पेश किया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X