पैनासॉनिक ने लांच किया टोयोटा आई क्यू डिस्प्ले ऑडियो सिस्टम

ऑडियो उत्पाद बनाने वाली अग्रणी कंपनी पैनासॉनिक ने टोयोटा के आई क्यू सिटी मॉडल कार के लिए नए ऑडियो सिस्टम लांच किए है। नए ऑडियो सिस्टम में नोकिया द्वारा बनाई गई मिरर लिंग कनेक्टीविटी का प्रयोग किया गया है। इस तकनीक के द्वारा आप अपने फोन को ऑडियो सिस्टम से कनेक्ट कर सकते हैं। पैनासॉनिक के 2 डिन डिस्प्ले ऑडियो सिस्टम की म्यूजिक क्वालिटी कार के अंदर म्यूजिक का अलग अनुभव प्रदान करती है।
पैनासॉनिक के नए कार ऑडियो सस्टिम में 7 इंच की डब्लूवीजिए टीएफटी टच स्क्रीन दी गई है, एक बार स्मार्टफोन को ऑडियो सिस्टम से कनेक्ट करने के बाद फोन की स्क्रीन और ऑडियो सिस्टम की स्क्रीन में एक ही तरह का कटेंट डिस्ले होगा, जैसे मोबाइल में अगर जीपीएस का प्रयोग किया जा रहा है तो ऑडियो सिस्टम की स्क्रीन में जीपीएस नेवीगेशन डिस्प्ले होगा।
नोकिया द्वारा बनाई गई मिरर तकनीक दिसंबर 2011 में पेश कर दी जाएगी। मिरर लिंक तकनीक की मदद से स्मार्टफोन और कार तकनीक को जोड़ा जाएगा जिससे भविष्य में काफी फायदा मिलेगा। अगर आपके पास आईफोन है तो आप भी मिरर तकनीक का प्रयोग कर सकते है इसके लिए एप्प स्टोर में जाकर इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करना पड़ेगा जिसके बाद यूजर म्यूजिक सिस्टम में दी गई स्क्रीन से ट्वीटर, फेसबुक और जीपीएस जैसी सुविधाओं का प्रयोग कर सकेगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications