पैनासोनिक ने लांच किया कम दाम में शानदार होमथियेटर सिस्टम

पैनासोनिक का एससी-एचटीबी 520 होम थियेटर सिस्टम में अन्य सिस्टम के मुकाबले कुछ नए फीचरों को ऐड किया गया है। इसकी डिजाइन भी अन्य होम थियेटर से अलग है जो आपके ड्राइंग रूम को नया लुक देगी। लुक की बात करें तो नए होम थियेटर की बॉडी में ब्लैक कलर की स्मूद फिनिशिंग दी गई है। इसके साथ सिस्टम में वायरलेस वूफर भी अटैच है जो हाई क्वालिटी की बास साउंड इफेक्ट दिया गया है।
एससी-एचटीबी 520 में सरांउड साउंड टेक्नालॉजी से यूजर को सुपर साउंड क्वालिटी मिलती है। अगर आप मूवी या गाने सुन रहे है तो सिस्टम में दिया गया डाल्बी डिजिटल फीचर म्यूजिक की क्वलिटी को और बढ़ा देता है। एक समय था जब वीसीआर का प्रचलन काफी जोरों पर था मगर सीडी प्लेयर आने के बाद वीसीआर बाजार से बिलकुल गायब हो गए अब सीडीप्लेयर के बाद इनका उन्नत रूप ब्लूरे प्लेयर आ गए है। पैनासोनिक के नए होम थियेटर में ब्लू प्लेयर के साथ 3डी साउंड इफेक्ट दिया गया है जो रूम में म्यूजिक को हर कोने तक बराबर इमिट करता है।
पैनासोनिक के होम थियेटर में लिड और एलसीडी दोनों स्क्रीन दी गई है जो इसकी सबसे कड़ी खासियत है। आप कौन सा गाना प्ले कर रहें है, ट्रैक का नाम क्या है औन अन्य जानकारियां स्क्रीन पर डिस्प्ले होती रहती हैं। इतने फीचरों के बावजूद कंपनी ने अपने होमथियेटर को काफी वाजिब दामों में बाजार में पेश किया है। पैनासोनिक एससी-एचटीबी 520 होम थियेटर की बाजार में अनुमानित कीमत 24,000 रूपए है जो ब्रांडेड कंपनियों के होम थियेटर की रेंज में काफी कम है।


Click it and Unblock the Notifications








