Home
Music

फिलिप्‍स जल्‍द ला रहा है एंड्राएड बेस म्‍यूजिक प्‍लेयर

By Super
फिलिप्‍स जल्‍द ला रहा है एंड्राएड बेस म्‍यूजिक प्‍लेयर
एंड्राएड बेस उत्‍पादो की परफार्मेंस से तो अब पुरी दुनिया वाकिफ हो चुकी है। एंड्राएड बेस आपरेटिंग सिस्‍टम के मोबाइल और टैबलेट से पीसी बाजार भरा हुआ है। जल्‍द ही एंड्राएड से लैस ऑडियो डिवाइस भी बाजार में आने वाली है। इसकी शुरूआत करते हुए फिलिप्‍स जल्‍द ही एंड्राएड बेस मिडिया प्‍लेयर बाजार में लांच करने वाला है।

ऑडियो डिवाइस के क्षेत्र में फिलिप्‍स एक जानामाना नाम है, फिलिप्‍स के आईपॉड, सीडी प्‍लेयर, वॉकमैन के अलावा और कई ऑडियो उत्‍पाद बाजार में मौजूद है। गो गियर कनेक्‍ट 3 के नाम से इस एंड्राएड मीडिया प्‍लेयर में एंड्राएड का वी 2.3 जिंजरब्रेड वर्जन दिया गया है। वाईफाई की सुविधा से लैस मीडिया प्‍लेयर में डेटा को शेयर भी किया जा सकता है। प्‍लेयर में मौजूद ऑनलाइन एंड्राएड मार्केट से आप चाहे तो कई म्‍यूजिक एप्‍लीकेशन डाउनलोड कर सकते है।

फिलिप्‍स के गो गियर कनेक्‍ट 3 में 3.2 इंच की टच स्‍क्रीन दी गई है जिसमें 720पी के हाईडेफिनेशन वीडियो को आराम से प्‍ले कर सकते है। साउंड क्‍वालिटी की बात की जाए तो गो गियर 3 में सराउंड साउंड, साउंड पर्सनलाइजेशन जैसे शानदार फीचर दिए गए हैं जो मूवी और गाने सुनते समय अच्‍छी साउंड क्‍वालिटी देते है।

फिलिप्‍स के गो गियर 3 में फिलिप्‍स का उन्‍नत सांग बर्ड साफ्टवेयर इंनबिल्‍ड है जो गाने या वीडियो को स्‍मूद तरीके से प्‍ले करता है। सांग बर्ड की मदद से मीडिया प्‍लेयर में आप गानों को अरेंज करने के अलावा अपने पसंदीदा गानों की लिस्‍ट भी बना सकते हैं। प्‍लेयर में दी गई लाइक बटन में डायरेक्‍ट क्लिक कर गानों की फाइल लिस्‍ट में तुरंत पहुंच सकते है जिससे गानों और वीडियो को ढूढने की जरूरत नहीं पड़ती।

प्‍लेयर में दी गई डीएलएनए यूटिलिटी और सिंपली शेयर एप्‍लीकेशन की वजह से म्‍यूजिक प्‍लेयर में दिए गए गानों को डीएलएनए बेस्‍ड र्थड पार्टी किसी भी म्‍यूजिक डिवाइस जैसे वाईफाई सपोर्ट डिजिटल कैमरा, फोटो फ्रेम, वायरलेस स्‍पीकर में प्‍ले कर सकते हैं।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अभी एंड्राएड बेस फिलिप्‍स के गो गियर कनेक्‍ट 3 म्‍यूजिक प्‍लेयर की कीमत और लाचिंग डेट की घोषणा नहीं की गई है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X